उज्जैन। चलती कार में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई चालक ने बाहर निकाल कर अपनी जान बचाई। कुछ देर में ही आग की लपटो ने कार को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था। फायर ब्रिगेड में मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के प्रमुख चौराहा समुद्र मंथन के पास सुबह 11 के लगभग अचानक चलती कार में आग लग गई थी चालक ने ब्रेक लगाया और बाहर निकाल कर अपनी जान बचाई इस दौरान पूरी कार आग की लपटों में गिर गई थी। चौराहा से गुजरने वाले लोगों ने जलती कर को देखा तो उनके वाहनों के पहिए थम गए। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। कार पूरी तरह से जल चुकी थी। चालक राहुल पिता राधेश्याम निवासी बड़नगर ने बताया कि अचानक हुए शॉर्ट सर्किट से धुआं निकला था और आग लगी है वह सवारी लेने के लिए नानाखेड़ा आ रहा था। पुलिस के अनुसार गनीमत रही की कार में चालक के अलावा कोई सवार नहीं था चालक ने भी समझदारी से कार रोक अपनी जान बचा ली जिसके चलते बड़ा हादसा नहीं हुआ। पिछले कुछ समय से लगातार सामने आ रहा है कि चलते वाहनों में आगजानी की घटना होना सामने आ रहा है जिसके पीछे वजह लंबी दूरी का सफर तय करना और वाहन की वायरिंग गर्म होने पर आग लगा सामने आ रहा है। कुछ दिन पहले ही यात्रियों से भरी बस में भी आग लग गई थी उसे दौरान भी बड़ा हादसा नहीं हुआ था।
चलती कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू