बड़नगर। शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम लोहारिया, 12 किलोमीटर दूर ग्राम भिड़ावद क्रमांक 2 और 13 किलोमीटर दूर रावदियाकलां में दीपावली के चौथे दिन सोमवार को गांव के सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों की उपस्थिति में ग्रामवासियों नै उत्साहपूर्वक गाय गोहरी पर्व मनाया। तीनों गांव के 26 मन्त्रतधारियों ने अपनी मन्नतें पूरी होने पर गांव की गलियों में जमीन पर औंधे लेटे और सैकड़ों गायें उन मन्त्रतधारियों को पैरों तले रौंदते हुए निकलीं। सभी सकुशल मत्रतधारियों का ग्रामवासियों ने साफा बांध कर स्वागत किया और ढोल-ढमाकों के साथ गांवों में जुलूस निकाल कर मंदिर में दर्शन करने के लिए लेकर गए। यहां मन्नतधारियों ने भगवान के दर्शन किए। सुहाग पड़वा होने के – बावजूद कार्यक्रम स्थलों पर गलियों और भवनों पर पुरुषों, महिलाओं और युवाओं की भारी भीड़ रही।
139 साल पहले से चली आ रही – आस्था से जुड़ी इस परंपरा को – निभाने में ग्रामवासी उत्साहित नजर आ रहे थे। ग्राम लोहारिया में 10 व ग्राम रावदियाकलां में 10 और – भिड़ावद क्रमांक-2 में 6 मन्त्रतधारियों की मन्नतें पूरी होने से भगवान देवनारायण, भगवान श्री राम और माता मंदिरों में रतजगा किया। सुबह सभी मत्रतधारी दीपक रखी थालियां हाथों में लेक लेकर मंदिर से बाहर निकले। इन सभी मत्रतधारियों को ढोल-ढमाकों के साथ हीड गीत गाते हुए गांवों में घुमाया। मन्त्रतधारियों ने गांव के बाहर गोये (कांकड़) में पूजन किया। इसके बाद सभी मत्रतधारी ग्राम लोहारिया में अंबा माता चौक, भिड़ावद में भवानी माता मंदिर व रावदिया कलां में राम मंदिर की गलियों में जाकर औंधे होकर लेट गए। गांव में एक छोर पर एकत्रित गायों को गुड़ खिलाया गया। इसके बाद ग्रामवासियों ने गायों के झुंड को मनतधारियों की ओर धकेल दिया। गायों के झुंड दौड़ते हुए जमीन पर औंधे लेटे मनतधारियों को पैरों तले रौंदते हुए निकल गई। उसके बाद सभी मन्त्रतधारियों को ग्रामवासियों ने उठाया और नाचने लगे।
*मंगल कार्यों के लिए लोग लेते हैं मन्नतें-ग्राम रावदियाकलां के महेश शुक्ला ने बताया कि 139 वर्षों से यह अ परंपरा चली आ रही है। मत्रतधारी गांव में सुख-समृद्धि, खुशहाली, संतान प्राप्ति और अन्य मंगल कार्यों के लिए मन्नत लेते हैं। उनकी मन्नतें पूरी होने पर वे गाय गोहरी पर्व के एक दिन पहले मंदिरों में रतजगा करते हैं। सूर्योदय होने के साथ ही गाय के पैरों तले लेटकर संकल्प पूरा करते हैं।
139 साल पुरानी परंपरा का किया निर्वाह: तीन गांवों में 26 मन्नतधारियों को रौंदते हुए निकली सैकड़ों गाय