उज्जैन।उज्जैन से क 30 किलोमीटर दूर बिछड़ौद में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत में ट्रैक्टर चलाने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद हुई मारपीट में 48 वर्षीय मुजीब मंसूरी की मौत हो गई, जबकि उनके दोस्त गुलाम नबी घायल हो गए।खास बात यह है कि जिस खेत को लेकर विवाद हुआ, वह घायल गुलाम नबी का बताया जा रहा है। शाजापुर निवासी मुजीब अपने दोस्त के साथ खेत पर पहुंचे थे।आरोप है कि इसी दौरान गीता बाई और उनके बेटों ने दोनों पर हमला कर दिया।…
Read MoreDay: November 7, 2026
रूप चौदस पर निखरा सौंदर्य:महिलाओं ने सज-सवरकर यम देव का पुजन कर घरों में आस्था के दीपक जलाए
बड़नगर। दीपोत्सव पर्व के दुसरे दिन शनिवार को रूप चौदस का पर्व नगर में उत्साह के साथ मनाया गया। इसे नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली, काली चतुर्दशी के नामों से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति पूजा और दीपक जलाता है उस व्यक्ति को तमाम तरह की परेशानी एवं पापों से मुक्ति मिल जाती है।पर्व को लेकर युवतियों, महिलाओं ने सुर्योदय से पहले उठकर उबटन, तेल आदि लगाकर स्नान किया एवं सज-सवरकर यम देव का पुजन किया। कई महिलाओं ने रूप चौदस पर व्रत भी…
Read Moreमोबाइल की दुकान एवं घर पर आगजनी से लाखों रुपये का नुकसान, आर्थिक सहायता की मांग
पिपलियामंडी। नगर की जैन मंदिर गली में स्थित हर्ष मोबाइल की दुकान पर शनिवार प्रातः लगभग 6 बजे अज्ञात कारणों के चलते मोबाइल एवं पास की दुकान में अचानक आग लग गई जिससे महंगे मोबाइल एवं एसेसरीज एवं कीमती सामान जल कर राख होगये।नगर परिषद की फायर फाइटर,एवं पानी के टैंकर ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।दुकान मालिक राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया की आगजनी से 15 से 20 लाख रुपये का भारी नुकसान हुवा है,वही दुकान की दीवारें भी क्षतिग्रस्त होगई है।जिला कांग्रेस के महासचिव अनिल शर्मा भी…
Read More*दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में चार गानों पर रोक के निर्देश
इंदौर। मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले लाइव कॉन्सर्ट से पहले चार गानों को लेकर प्रशासनिक और कानूनी मामला सामने आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने 6 नवंबर को C-21 मॉल प्रबंधन को पत्र जारी कर कार्यक्रम में चार गानों की प्रस्तुति नहीं होने देने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 22 जुलाई 2019 के फैसले का हवाला दिया गया है। हालांकि इस मामले में एक महत्वपूर्ण कानूनी पहलू यह भी…
Read Moreद्वारकाधीश कॉलोनी में खुदाई के बाद सड़क सुधारना भूला नगर निगम
इंदौर। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 के वार्ड क्रमांक 4 स्थित द्वारकाधीश कॉलोनी में नगर निगम द्वारा करीब दो सप्ताह पहले किए गए खुदाई कार्य के बाद सड़क को व्यवस्थित नहीं किया गया है। इसका खामियाजा अब राहगीरों और वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार को सामान से भरी एक लोडिंग गाड़ी मोड़ पर निकलने के दौरान खुदाई से बने गड्ढे और उबड़-खाबड़ रास्ते में फंस गई। नर्मदा कार्य के लिए खोली गई इस सड़क को सही नहीं होने से यह दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं। सवाल यह है कि…
Read Moreअदरक के दाम 50 से बढ़कर 200 रुपए किलो हुए: हरी सब्जियों की कीमत में भी आई तेजी
सारंगपुर।नगर में त्योहारी सीजन के बीच मौसम बदलने के साथ हरी सब्जियों के दाम भी बढे हैं। कई सब्जियां दोगुने से तीन गुने दाम पर बिक रही हैं। अदरक के दाम में सबसे ज्यादा तेजी आई है। कुछ दिन पहले तक 50 रुपए किलो बिकने वाला अदरक अब 200 रुपए किलो तक पहुंच गया है। प्याज और अदरक के दाम बढने से परिवारों पर अतिरिक्त खर्च का बोझ पड रहा है।एक महीन से दाम ज्यादा-स्थानीय व्यापारी सुरेश पुष्पद ने बताया कि गिलकी 60 रुपए किलो और फूलगोभी व पत्तागोभी 20…
Read Moreबड़े पुल पर दो लोगों की मौत के मामले सामने आने के बाद सुरक्षा पर सवाल: ऊंची सुरक्षा जाली लगाने की मांग
महिदपुर। शिप्रा नदी स्थित बड़े पुल पर दो दिनों में दो लोगों की मौत के मामले सामने आने के बाद पुल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बुधवार को 18 वर्षीय युवती की नदी में डूबने से मौत हो गई, वहीं गुरुवार शाम नागदा क्षेत्र के बोरीखेड़ी निवासी 32 वर्षीय राहुल काचरिया की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम युवक अपनी बाइक से बड़े पुल पर पहुंचा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित…
Read Moreव्हाइट हाउस के पास वेनेजुएलाई युवक हथियारों के साथ गिरफ्तार:वहां के राष्ट्रपति अमेरिका में बंदी
वॉशिंगटन डीसी।अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास एक वेनेजुएला का युवक हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) के मुताबिक, उसके पास से तीन बंदूकें और कई कारतूस मिले हैं।DHS ने बताया कि सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने युवक को वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के बाहर एक कार में संदिग्ध हालत में देखा। पूछताछ में उसने बताया कि उसके सिर में आवाजें आती हैं, जो उसे ट्रम्प को मारने के लिए कहती हैं।दरअसल, जनवरी में अमेरिकी सैनिकों ने वेनेजुएला पर हमला कर राष्ट्रपति मादुरो और…
Read Moreहार के बाद ट्रम्प ने सबसे करीबी सलाहकार को निकाला:सूसी वाइल्स की जगह स्टीफन मिलर को जिम्मेदारी
वॉशिंगटन डीसी।अमेरिका में मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प ने सूसी वाइल्स को चीफ ऑफ स्टाफ पद से हटा दिया है। उनकी जगह डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।वाइल्स ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल में व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ बनने वाली पहली महिला थीं। उन्होंने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।चीफ ऑफ स्टाफ राष्ट्रपति के सबसे करीबी अधिकारियों में शामिल होता है। वह व्हाइट हाउस के कामकाज और राष्ट्रपति तक पहुंच रखने…
Read Moreगाड़ी हटाने पर पड़ोसी से विवाद के बाद टेक महिंद्रा के एशिया हेड की 9 गोलियां मारकर हत्या
फरीदाबाद। फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड परमजीत धनखड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पड़ोसी मोनू शर्मा ने शुक्रवार रात अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उन पर करीब 15 राउंड फायरिंग की। परमजीत को 9 गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक, दोनों परिवारों में पार्किंग में कुत्ते को पॉटी कराने और गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद था। शुक्रवार रात परमजीत जिम से लौटे और अपनी तय जगह पर खड़ी मोनू की गाड़ी हटाने को कहा तो उसने गोलियां चला…
Read More