रूप चौदस पर निखरा सौंदर्य:महिलाओं ने सज-सवरकर यम देव का पुजन कर घरों में आस्था के दीपक जलाए

बड़नगर। दीपोत्सव पर्व के दुसरे दिन शनिवार को रूप चौदस का पर्व नगर में उत्साह के साथ मनाया गया। इसे नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली, काली चतुर्दशी के नामों से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति पूजा और दीपक जलाता है उस व्यक्ति को तमाम तरह की परेशानी एवं पापों से मुक्ति मिल जाती है।पर्व को लेकर युवतियों, महिलाओं ने सुर्योदय से पहले उठकर उबटन, तेल आदि लगाकर स्नान किया एवं सज-सवरकर यम देव का पुजन किया। कई महिलाओं ने रूप चौदस पर व्रत भी किया। महिलाएं एवं युवतियों ने घर-आंगन में सुन्दर-सुन्दर रंगोली बनाई एवं शाम होते ही घर दीपों की रोशनी से झिलमिलाने लगे। बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की।-रविवार को दीपावली होने के कारण शनिवार को रूप चौदस के दिन भी नगर में लोगों ने खूब खरीदी की। बाजारों में सबसे ज्यादा भीड सौन्दर्य प्रसाधन, ब्यूटी पार्लर, रेडीमेड कपड़ों एवं पूजन सामग्री दुकानों पर देखी गई।
*ब्यूटी पार्लर पर 8 दिन पहले से रही बुकिंग-पर्व की तैयारियों को लेकर महिलाओं एवं युवतियों बाजारों में सजने सवरने के सामान (कास्मेटिक्स) की खूब खरिदारी करी। ब्यूटी पार्लर में आम दिनों के मुकाबले 5 गुना अधिक महिलाएँ पहूची। अधिनाथ कालोनी के पास स्थित डियर ब्यूटी पार्लर की संचालिका वीणा राठौर ने बताया कि रूप चौदस पर सजने सवरने के प्रति महिलाओं में विशेष उत्साह रहता है। इस कारण 08 दिन पहले से महिलाओं ने बुकिंग करा रखी है।
*भगवती माता मंदिर पर मां लक्ष्मी के दर्शन वर्ष में एक बार दीपावली को-प्राचीन भगवती माता मंदिर में माता भगवती, माता सरस्वती और माता लक्ष्मी तीनों देवियां एक साथ विराजमान है। पुजारी महंत जितेंद्र भारती ने बताया कि पुराने समय में सन्यासी मान भारती बाबा ने भगवान भोलेनाथ की तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर तीन देवियों ने बड़ वृक्ष में से प्रकट होकर बाबा को दर्शन दिए थे । तीन देवियों में भगवती माता बीच में  मां लक्ष्मी एवं मां सरस्वती आसपास विराजमान है। मां लक्ष्मी  के दर्शन वर्ष में एक बार दीपावली को एवं मां सरस्वती के दर्शन वर्ष में एक बार बसंत पंचमी को होते है। इस वर्ष भी दीपावली को बड़ी संख्या में भक्तजन मां लक्ष्मी के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे । दीपावली को मां लक्ष्मी के दर्शन करने से भक्तों कि सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment