खेत में ट्रैक्टर चलाने को लेकर मारपीट में ‘बुजुर्ग’ की मौत: महिला और उसके बेटों पर हमले का आरोप

उज्जैन।उज्जैन से क 30 किलोमीटर दूर बिछड़ौद में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत में ट्रैक्टर चलाने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद हुई मारपीट में 48 वर्षीय मुजीब मंसूरी की मौत हो गई, जबकि उनके दोस्त गुलाम नबी घायल हो गए।खास बात यह है कि जिस खेत को लेकर विवाद हुआ, वह घायल गुलाम नबी का बताया जा रहा है। शाजापुर निवासी मुजीब अपने दोस्त के साथ खेत पर पहुंचे थे।आरोप है कि इसी दौरान गीता बाई और उनके बेटों ने दोनों पर हमला कर दिया। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment