पिपलियामंडी। नगर की जैन मंदिर गली में स्थित हर्ष मोबाइल की दुकान पर शनिवार प्रातः लगभग 6 बजे अज्ञात कारणों के चलते मोबाइल एवं पास की दुकान में अचानक आग लग गई जिससे महंगे मोबाइल एवं एसेसरीज एवं कीमती सामान जल कर राख होगये।नगर परिषद की फायर फाइटर,एवं पानी के टैंकर ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।दुकान मालिक राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया की आगजनी से 15 से 20 लाख रुपये का भारी नुकसान हुवा है,वही दुकान की दीवारें भी क्षतिग्रस्त होगई है।जिला कांग्रेस के महासचिव अनिल शर्मा भी सूचना मिलने पर मौके पहुंचे एसडीएम एवं तहसीलदार को घटना से अवगत करवाकर पर्याप्त आर्थिक सहायता की मांग की।इसी प्रकार शुक्रवार की देर शाम पिपलीया विश्नया में दिनेश प्रभुलाल राठी नई आबादी के मकान में भी अज्ञात कारणों से मकान में आग लग गई जिसमे 1 लाख रुपये नगदी,2 सिलाई मशीन के अलावा घर का सारा सामान जलकर स्वाहा होगया सूचना पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा,जिला कांग्रेस महासचिव अनिल शर्मा भी पिपलीया विश्नया पहुंचे व पीड़ित दिनेश राठी से चर्चा की राठी ने रोते हुवे बताया कि 5 से 7 लाख रुपये का नुकसान हुवा है।मे गांव में ही सिलाई करके परिवार चलाता हु खेती बिल्कुल नही है दीपावली के 70,80 जोड़ तैयार कपड़े की ड्रेस एवं अन्य कपड़े जो सिलाई के लिए रखे थे सारे जल कर राख होगये बेटे दीपक की शादी 20 अप्रैल 2026 को हुई थी शादी का सारा सामान एवं 1 लाख रुपया नगदी भी जल गया में पूरी तरह बर्बाद होगया।कांग्रेसनेता अनिल शर्मा एवं विजेश मालेचा ने अनुविभागीय अधिकारी स्वाति जी तिवारी,तहसीलदार पंकज जी जाट से चर्चा की इस पर से कस्बा पटवारी पिंकी जी अहीर भी मौके पहुंची व पीड़ित परिवार से चर्चा कर मौके का पंचनामा बनाया।मालेचा एवं शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि आगजनी में मकान क्षतिग्रस्त होने पर प्रधानमंत्री आवास में पीड़ित परिवारों को प्राथमिकता देना चाहिए।
आरबीसी की धारा में प्राकृतिक आपदा,आगजनी में नुकसानी के पर्याप्त राशि की हो व्यवस्था-जिला कांग्रेस के महासचिव अनिल शर्मा,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा ने बताया कि वर्तमान में आरबीसी की धारा में प्राकृतिक आपदा या आगजनी से हुवे नुकासानी का मुआवजा ऊंट के मुंह मे जीरे के समान है लाखो रुपये के नुकसान होने पर 12 हजार रुपये के अंदर ही पीड़ित परिवारों को राशि मिलती है।इस धारा में भी परिवर्तन कर पर्याप्त मुआवजे की व्यवस्था होनी चाहिए।
इस मौके पर किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत पाटीदार ,हरिदास बैरागी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।
————–