फरीदाबाद। फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड परमजीत धनखड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पड़ोसी मोनू शर्मा ने शुक्रवार रात अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उन पर करीब 15 राउंड फायरिंग की। परमजीत को 9 गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक, दोनों परिवारों में पार्किंग में कुत्ते को पॉटी कराने और गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद था। शुक्रवार रात परमजीत जिम से लौटे और अपनी तय जगह पर खड़ी मोनू की गाड़ी हटाने को कहा तो उसने गोलियां चला दीं।वारदात के बाद आरोपी परिवार समेत फरार हो गया। बेटे शौर्य की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से कारतूसों के खोल मिले। परमजीत सिंगापुर में रहते थे। वे 5 नवंबर को भारत आए थे। उन्हें 24 नवंबर को भांजे की शादी में शामिल होना था।
गाड़ी हटाने पर पड़ोसी से विवाद के बाद टेक महिंद्रा के एशिया हेड की 9 गोलियां मारकर हत्या