श्रीनगर।जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की सरकार गिरने की अटकलों के बीच शुक्रवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के नाराज विधायकों ने श्रीनगर में पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के घर मीटिंग की। इसमें CM उमर भी मौजूद थे।मीटिंग के बाद फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस कभी नहीं टूटेगी। मैंने विधायकों की शिकायतें सुनी हैं, हम उन पर काम करेंगे। कुछ का समाधान तुरंत होगा, तो कुछ का धीरे-धीरे होगा।’नाराज विधायकों के नेता नजीर गुरेजी ने कहा, ‘हमने पार्टी लीडरशिप के सामने अपनी शिकायतें रखी हैं, उन पर जल्द ध्यान दिया जाएगा।’25 विधायकों की प्रमुख मांगों में सीएम के सलाहकार नासिर सोगमी को हटाना, डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी से सड़क निर्माण विभाग वापस लेना या उन्हें पद से हटाना और सरकार के लोगों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कराना शामिल है।
फारूक अब्दुल्ला बोले- नेशनल कॉन्फ्रेंस नहीं टूटेगी:नाराज विधायकों से मिले, डिप्टी सीएम को हटाने की मांग पर अड़े