नई दिल्ली।सोनिया गांधी ने अपनी नई किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ के जरिए पहली बार निजी जिंदगी, राजीव गांधी के साथ रिश्ते और भारतीय राजनीति के सफर पर खुलकर बात की है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष की यह किताब 10 नवंबर को लॉन्च हो रही है।सोनिया ने ‘ इंटरव्यू में बताया कि इटली से भारत आने के बाद उनकी जिंदगी कैसे बदली और इंदिरा-राजीव गांधी से उन्होंने क्या सीखा। सोनिया ने 2004 में प्रधानमंत्री पद ठुकराने, इमरजेंसी, कांग्रेस की मौजूदा स्थिति और BJP-RSS की राजनीति पर भी अपनी राय रखी।उन्होंने कहा कि पिछले 12 साल में देश के लोकतंत्र और संस्थाओं को बहुत नुकसान पहुंचा है। हालांकि, उन्हें भरोसा है कि देश के लोग सुशासन की वापसी का स्वागत करेंगे। भारत को लेकर मोदी और मेरी सोच अलग है। राजीव से मुलाकात और उसके 60 साल बाद भी मैं वही इंसान हूं, बस पहले जितना हंसती नहीं हूं।
सोनिया बोलीं- भारत को लेकर मोदी और मेरी सोच अलग