आलीराजपुर । जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को आयोजित संभावित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरा कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर नीतू माथुर एवं पुलिस अधीक्षक समर वर्मा ने अधिकारियों के दल के साथ सभा स्थल एवं हेलीपेड स्थल का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी मनोज गरवाल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का कलेक्टर एवं एसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश