जावरा । फोरलेन किनारे जैन ढाबे के पास एक पुराने टायर की दुकान में मंगलवार को तड़के आग लगने से हड़कंप मच गया ।लाखों रुपए के टायर व एक अर्टिगा कार भी जलकर खाक हो गई। कई दमकलों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। टायर की दुकान में पुराने एवं कुछ नए टायर भी थे जिनमे अचानक मंगलवार को अल सुबह आग लग गई टायर दुकान के समीप नूर हुसैन का गैरेज भी चपेट में आ गया।
जहां पर रखी वाहनों की बेटरियां एवं अन्य सामान के अलावा अर्टिगा कार भी जलकर राख हो गई। आगयय इतनी भयानक थी कि जावरा नगर पालिका की दमकल में खराबी आने से रतलाम नामली पिपलोदा एवं अन्य स्थानों की दमकलों से एवं विशेष केमिकल के उपयोग पश्चात आग पर काबू पाया गया ।औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने आग लगने के मामले में जांच प्रारंभ की है। अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। टायरों में इतनी भीषण आग थी कि आपकी लपेट एवं धुएं से आसपास में कालापन छा गया ।रतलाम से आई दमकल में उपलब्ध विशेष केमिकल के बाद आग पर काबू पाया जा सका ।वही जलते हुए टायरों एवं मलवे को फैलाने के लिए दो जेसीबी मशीनों की मदद ली गई ताकि अंदर तक आग सुलग रही हो तो बुझ सके। घटनास्थल पर तहसीलदार पंकज पवैया पटवारी पंकज राठौर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की टीम एवं नगर पालिका का अमला भी मौके पर पहुंचा।