महिदपुर। कृषि उपज मंडी समिति महिदपुर में दीपावली के अवकाश के पश्चात प्रातः 10:15 बजे शुभ मुहूर्त में मंडी के प्रांगण क्रमांक 1 में स्थित श्री हनुमान जी के मंदिर में पूजा अर्चना आरती के पश्चात बैलगाड़ियों की पर्ची डालकर ड्रा के माध्यम से नीलामी प्रारंभ की गई जिसमें प्रथम नंबर के कृषक श्री बंटी निवासी खजुरिया मंसूर की सोयाबीन मेसर्स महावीर एंटरप्राइजेज के प्रो. श्री वर्धमान गादिया द्वारा मुहूर्त नीलामी रुपए 16501 की उच्चतम बोली लगाकर क्रय की गई इसी प्रकार द्वितीय कृषक श्री हटेसिंह निवासी चिरमिया की सोयाबीन श्री एग्रो के प्रो. आशीष चोपड़ा द्वारा नीलामी रुपए 9001 की उच्चतम बोली लगाकर क्रय की गई तृतीय कृषक श्री नरेंद्र निवासी कढ़ाई की सोयाबीन मेसर्स जयचंद रखबचंद चोपड़ा के प्रो. अजय चोपड़ा द्वारा नीलामी रुपए 10111 की उच्चतम बोली लगाकर क्रय की गई। अलबेली गाड़ी श्री सांवरिया सेठ सोयाबीन अनुमानित वजन 60 किलोग्राम में मेसर्स यामिनी ट्रेडर्स के श्रीपाल भाटिया द्वारा उच्चतम नीलामी बोली रुपए 17121 में क्रय की गई ।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य श्री प्रतापसिंह आर्य, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री शंभूसिंह तंवर, भाजपा जिला मंत्री श्री निरंजन मेहता, नगर मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती उमा पांडे एवं प्रशासनिक अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व/ मंडी भारसाधक अधिकारी श्री अजय हिंगे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री रामसिंह भाभोर, मंडी सचिव श्री प्रीतमसिंह चौधरी एवं समस्त व्यापारीगण तुलावटीगण हम्माल गण एवं कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे।
मंडी में दीपावली पर हुई मुहूर्त नीलामी बैलगाड़ियों की पर्ची डालकर ड्रा के माध्यम से की