दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, AQI 478 पहुंचा

नई दिल्ली।दिल्ली शुक्रवार को पाकिस्तान के लाहौर को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स, यानी AQI 403 दर्ज किया। दिल्ली यूनिवर्सिटी के आसपास AQI 478 और ITO इलाके में 455 दर्ज किया गया।स्विस संस्था IQAir के मुताबिक, दिल्ली का AQI 334 दर्ज हुआ। यह खतरनाक श्रेणी में आता है। इसके मुताबिक, दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर पाकिस्तान का लाहौर है, जिसका AQI 197 दर्ज हुआ।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment