अंकारा।तुर्किये के इजमिर शहर के पास सोमवार को एक स्टील फैक्ट्री में धमाका हुआ। इसमें 17 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हैं। हादसे के समय फैक्ट्री में काम चल रहा था।BBC के मुताबिक, बॉयलर ले जा रही एक क्रेन गैस लाइन से टकरा गई। इसके बाद सामान नीचे लगी भट्टी में गिरा और जोरदार विस्फोट हो गया। मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।हादसे के बाद सामने आए वीडियो में आग की लपटें और आसमान में धुएं का ऊंचा गुबार उठता दिखाई दिया।
; क्रेन गैस लाइन से टकराने से स्टील फैक्ट्री में धमाका, 17 मजदूरों की मौत:12 घायल; 6 गिरफ्तार