वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने दोस्त और UFC (अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप) के प्रमुख डाना व्हाइट को व्हाइट हाउस का प्रेस सेक्रेटरी बनने का ऑफर दिया है।ट्रम्प ने डाना व्हाइट से कहा कि वे अपने साथ कुछ UFC फाइटर्स को भी असिस्टेंट बनाकर ला सकते हैं। उन्होंने लिखा, ‘हमें इन लोगों की जरूरत है, ताकि वे पागल लेफ्ट से हमारी रक्षा कर सकें।’डाना व्हाइट शनिवार को लंदन में एक बॉक्सिंग इवेंट में शामिल होने पहुंचे थे। यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनसे ट्रम्प के ऑफर के बारे में पूछा गया। उन्होंने बताया कि वह लंदन से सीधे वॉशिंगटन जाएंगे और सोमवार को राष्ट्रपति से मिलेंगे।
ट्रम्प ने फाइटिंग कंपनी चीफ को प्रवक्ता बनने का कहा- फाइटर्स साथ लेकर आना, ताकि लेफ्ट से हमारी रक्षा कर सकें