इंदौर।इंदौर में पुलिसकर्मी को बैच-बिल्ला उतरवाने की धमकी देने वाले युवक सूरज शर्मा के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।इसमें सूरज कॉन्स्टेबल श्रवण से बहस करते हुए कहता सुनाई दे रहा है- ‘मेरी बात सुनना, यह बैच और बिल्ला उतारने में पांच मिनट लगेंगे, सारी गर्मी उतर जाएगी।’ सूरज को द्वारकापुरी क्षेत्र के भाजपा पार्षद राकेश जैन का समर्थक बताया जा रहा है।फेरी लगाकर चौकीदारी करने वाले से विवाद-कॉन्स्टेबल श्रवण के मुताबिक, रामप्रसाद शिकायत लेकर थाने आया था। वह साइकिल लेकर गली-गली घूमता है और सीटी बजाकर लोगों को बुलाता है।
:चौकीदार से विवाद के बाद पुलिसकर्मी को धमकी देने वाले युवक के खिलाफ FIR दर्ज, भाजपा पार्षद का है समर्थक