श्रावण माह में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंच रहे हैं। मंगलवार को सिक्किम, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे।
सिक्किम के मिंगम नोरबू, ओडिशा की सुरमा पध्ये, हिमाचल प्रदेश के कुलदीप सिंह पठानिया और राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ सुबह 3 बजे मंदिर पहुंचे। सभी ने नंदी हॉल में बैठकर करीब दो घंटे तक भस्म आरती में भाग लिया और भगवान महाकाल का जाप किया।
आरती के बाद सभी ने नंदी जी का पूजन किया और फिर गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक शिवकांत पांडेय और आशीष दुबे ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
