*नेपानगर।* ग्राम मांडवा के बोमल्या पाट में देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। गांव के ही चार लोगों ने एक अधेड़ पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुखलाल पिता नानसिंग निवासी बोमल्या पाट के रूप में हुई है।वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही नेपानगर थाना प्रभारी शाहबुद्दीन कुरैशी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला। *पुरानी रंजिश बनी मौत की वजह-प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि…
Read MoreCategory: मन्दसौर
बहुप्रतिक्षित नई अफीम नीति घोषित, 10 हजार से अधिक नए किसान जुड़ेंगे
मन्दसौर। अफीम काश्तकार नई अफीम नीति 2026-27 का लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे। 23 अक्टूबर को भारत सरकार के राजपत्र में वित्त मंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी कर नई अफीम नीति की घोषणा कर दी है। इस नीति में किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जिससे 10 हजार से अधिक नए किसान अफीम की खेती से जुड़ सकेंगे।नई अफीम नीति के बारे में सांसद सुधीर गुप्ता ने बताया कि चीरा पद्धति में पिछले वर्ष 4.4 से अधिक मॉर्फिन औसत वाले पात्र…
Read Moreशासकीय संस्थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर एवं एसपी
*बुरहानपुर। शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, शासकीय संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्टर विवेक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने नेपानगर क्षेत्र में भ्रमण किया।भ्रमण के दौरान नगर परिषद नेपानगर कार्यालय के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया गया। इसी कड़ी में कलेक्टर विवेक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेपानगर में स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय सहित विद्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई,…
Read More11 माह से फरार नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
खरगोन। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में 11 माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में ऊन थाना पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी अर्जुन पिता रुमला निवासी कड़वापानी पर पुलिस अधीक्षक ने 3000 रुपये का इनाम घोषित किया था।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 25 नवंबर 2025 को फरियादी ने ऊन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी किशोरी बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला- फुसलाकर ले गया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीडि़ता को 30 जनवरी को दस्तयाब किया। महिला थाना खरगोन में…
Read Moreआजाद कोटवार कर्मचारी संघ के धरने को कांग्रेस नेताओ ने दिया समर्थन
पिपलियामंडी ।आजाद कोटवार कर्मचारी संघ द्वारा अपनी मांगो को लेकर 22 से 28 अक्टूम्बर तक एसडीएम कार्यालय के बाहर टेंट लगाकर धरना दिया जारहा है।शुक्रवार को जिला कांग्रेस के महासचिव अनिल शर्मा,कांग्रेसनेता दिनेश गुप्ता ने धरने को अपना समर्थन दिया।इस मौके पर कोटवारसंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि हमारी मुख्य 3 मांगे है जिनमे हमे शासकीय कर्मचारी घोषित करे, सेवा भूमि-माल गुजारा भूमि का भूमि स्वामी घोषित किया जाय साथ ही कोटवार वर्दी की राशि पूर्व की तरह कोटवारों के खाते के माध्यम से भुगतान करने एवं कोटवारों को घटिया…
Read Moreवार्ड 22 में अतिक्रमण हटाने के निर्देश शिकायत पर कार्रवाई प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के आदेश
नेपानगर। वार्ड क्रमांक 22 बीड़ में मकान के मुख्य द्वार के सामने टीन का टपरा रखकर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है।अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उपखंड नेपानगर कार्यालय द्वारा 20 अगस्त 2026 को पत्र क्रमांक 851 जारी कर मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद नेपानगर को निर्देश दिए गए थे। पत्र में उल्लेख है कि आवेदक अखिलेश पिता मनोज यादव निवासी वार्ड नंबर 22 बीड़ रैयत नेपानगर द्वारा शिकायत प्रस्तुत की गई है कि अनावेदक हजरा बी पति स्व. इस्माइल द्वारा उनके घर…
Read Moreपशुपतिनाथ मंदिर में युवक द्वारा कथित अभद्रता के विरोध में बजरंग दल और हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
मन्दसौर। प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर परिसर स्थित सहस्त्र शिवलिंग मंदिर में एक युवक द्वारा कथित रूप से उत्पात मचाने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आने के बाद शहर में रोष व्याप्त हो गया है। घटना के विरोध में बजरंग दल और विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंदिर के मुख्य द्वार पर धरना देकर प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 19 अक्टूबर को दोपहर के समय एक मुस्लिम युवक ने मंदिर के अंदर पहुंचकर अभद्र हरकतें की और तोड़फोड़ का प्रयास किया, जिससे सनातन धर्म की आस्था को…
Read Moreयातायात जाम की समस्या को लेकर चौपाटी चौराहे पर ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग
जावरा ।पिपलौदा रोड़ चौपाटी, नगर के लेबड – नयागांव हाईवे पर स्थित होने के कारण यहां पर भीड़ भाड़ औऱ यातायात जाम की समस्या प्रतिदिन बनी रहती हैं । सामाजिक कार्यकर्ता डां मदन लाल गागंले ने शासन प्रशासन से मांग की है कि चौपाटी पर लंबे अर्से से होती दुर्घटनाओं को लेकर जनमानस द्वारा विगत कई वर्षों से ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग की जाती रही हैं। बाइपास नहीं होने से चौपाटी चौराहे पर आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। चौपाटी चौराहे से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन…
Read Moreपुलिस हिरासत में मौत के मामले में परिजनों से मुलाकात कर जताई संवेदना:दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
मल्हारगढ़। राजस्थान की राजधानी जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में कथित मारपीट और थर्ड डिग्री टॉर्चर के बाद मध्य प्रदेश के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र की मनासा खुर्द ग्राम पंचायत के निवासी नाबालिग ऋतुराज की मौत के मामले में कांग्रेस ने न्याय की मांग उठाई है। सोमवार को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने ऋतुराज के परिजनों के बीच पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस सचिव द्वय सोमिल नाहटा,परशुराम सिसोदिया, प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल…
Read Moreबंजारा समाज में दो पक्षों के विवाद में चाकू बाजी को लेकर समुदाय में पुलिस के प्रति आक्रोश
सुवासरा । रविवार की सुबह 10:00 के लगभग रुनिजा रोड स्थित विक्रम पिता बद्रीलाल बंजारा (बगाडा) अपनी दुकान पर बैठा ही था कि के उसके मोहल्ले में ही रहने वाला वह विक्रम पिता किशन दायमा बंजारा और उसका पुत्र दिलीप दोनों उसकी दुकान पर गए और कुछ बात कहा सुनी हुई और विक्रम बगाडा के पेट पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गए। घटना को लोगों ने देखा तो उसे तत्काल अस्पताल लाया गया जहां गंभीर अवस्था में घायल होने के कारण विक्रम बगाडा को तत्काल मंदसौर उच्च…
Read More