सुवासरा । रविवार की सुबह 10:00 के लगभग रुनिजा रोड स्थित विक्रम पिता बद्रीलाल बंजारा (बगाडा) अपनी दुकान पर बैठा ही था कि के उसके मोहल्ले में ही रहने वाला वह विक्रम पिता किशन दायमा बंजारा और उसका पुत्र दिलीप दोनों उसकी दुकान पर गए और कुछ बात कहा सुनी हुई और विक्रम बगाडा के पेट पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गए। घटना को लोगों ने देखा तो उसे तत्काल अस्पताल लाया गया जहां गंभीर अवस्था में घायल होने के कारण विक्रम बगाडा को तत्काल मंदसौर उच्च इलाज के लिए रेफर कर दिया इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सुचना दी और रिपोर्ट दर्ज कराई तभी परिवार की महिला और परिजन और मोहल्ले बंजारा समुदाय के लोग रुनिजा रोड स्थित आरोपी के गोदाम व मकान पर गए और उसे तोड़फोड़ करने का प्रयास करने लगे घटना को लेकर पुलिस तत्काल सतर्क हो गई और आरोपी के घर व गोदाम पर पुलिस को बिठा दिया गया है लेकिन आरोपी व परिजन भी फरार हो चुके थे जिसको लेकर घायल विक्रम बागड़ा के परिजन और समाजजन ने रुनिजा रोड स्थित 11:00 बजे से चक्का जाम पर बैठ गए घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी रामसनेही मिश्रा , और सीतामऊ एस.डी.ओ.पी. दिनेश प्रजापति भी घटना स्तर पर पहुंच गए और मोर्चा संभाला दिनेश प्रजापति व थाना प्रभारी सुवासरा बी डी बीरा व स्टाफ ने मोर्चा संभाला और परिजनों को शांत करने का प्रयास किया किंतु परिजनों का पुलिस के प्रति आक्रोश था परिजनों का कहना है कि पुलिस ने पैसा ले लिया और आरोपी को भगा दिया लेकिन बाद में पुलिस ने बहुत प्रयास किया शाम को 5:00 बजे के लगभग एस.डी.ओ.पी. दिनेश प्रजापति ने आश्वाशन दिया कि हम 24 घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास करेंगे और पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है जो जगह-जगह छापेमारी कर रही है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी विक्रम पिता किशन लाल बंजारा दायमा और उसका पुत्र दिलीप विक्रम बंजारा दोनों फरार है जिसको पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है और वह शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में आ जाएंगे।