नवदुर्गा विसर्जन से पहले सुरक्षा का जायजा, कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण निगरानी के दिए निर्देश

बड़वाह। नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन और त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खरगोन कलेक्टर गुरुप्रसाद और पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा ने बड़वाह क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नवघाट खेड़ी, नवदुर्गा विसर्जन स्थलों और अपरवेदा डेम सहित संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों से सुरक्षा इंतजामों की जानकारी लेते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिमा विसर्जन के दौरान यातायात सुचारू रखने, भीड़ प्रबंधन करने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जरूरी तैयारियां समय रहते पूरी करने को कहा।

सीसीटीवी से होगी निगरानी-शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और उनकी निगरानी क्षमता भी जांची गई। प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों पर कैमरों के जरिए सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।एसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को त्योहारों के दौरान सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। प्रशासन और पुलिस ने शांतिपूर्ण विसर्जन तथा आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment