उज्जैन।उज्जैन में सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नगर निगम का अभियान लगातार जारी है। रविवार तड़के करीब 5 बजे निगम की टीम ने जयसिंहपुरा क्षेत्र में नरसिंह घाट के पास स्थित महासिद्ध आश्रम (एमएस सुकृत ट्रस्ट) के अवैध निर्माण पर कार्रवाई की।टीम ने तीन पोकलैंड मशीनों की मदद से नए बने भवन के कुछ हिस्से ध्वस्त किए। हालांकि, भवन के भीतर रखा सामान निकालने के लिए समय देते हुए टीम कार्रवाई रोककर अस्थायी रूप से लौट गई।
दो बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हटाया निर्माण-नगर निगम के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर ने बताया कि आश्रम परिसर में सिंहस्थ के लिए सुरक्षित जमीन पर हाल ही में तीन अलग-अलग पक्के भवनों का निर्माण किया गया था।