चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ में 19 मौतें, 5 ICU में भर्ती:गृह मंत्री शाह घायलों से मिले: 7 आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता।कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार रात भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। घायलों का शहर के 3 अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से 5 मरीज ICU में भर्ती हैं और एक की हालत गंभीर है। रविवार सुबह गृह मंत्री अमित शाह घायलों से मिलने अपोलो अस्पताल पहुंचे।पुलिस ने पूजा कमेटी के सचिव और उपाध्यक्ष समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी उन 14 लोगों में शामिल हैं, जिन्हें शनिवार रात हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने मामले में गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। गिरफ्तार लोगों में पंडाल में बांस का स्ट्रक्चर बनाने और भीड़ संभालने की जिम्मेदारी निभाने वाले लोग भी शामिल हैं।हादसे का शिकार हुआ चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल घटना से सिर्फ 2 दिन पहले पश्चिम बंगाल सरकार के ‘देवी दुर्गा सम्मान 2026’ से सम्मानित हुआ था। इसे ‘बेस्ट ऑफ बेस्ट’ कैटेगरी में चुना गया था। शनिवार शाम बारिश के दौरान पंडाल में भीड़ बढ़ने, अंधेरे और संकरे रास्तों के बीच भगदड़ मची थी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment