कचनारा में फूड पॉइजनिंग, 30 की तबीयत बिगड़ी:सैंपल को जांच के लिए किया एकत्र

मन्दसौर। मंदसौर जिले के दलौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कचनारा में एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान आयोजित भोजन के बाद अचानक करीब 30 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। हालांकि सभी खतरे से बाहर बताये गये है।जानकारी के अनुसार दोपहर के समय बसंती लाल जी राठौर तेली समाज में परिवारिक कार्यक्रम में लोगों ने भोजन किया था। खाना खाने के कुछ ही देर बाद कई लोगों को पेट में तेज दर्द, उल्टी, दस्त और घबराहट की शिकायत होने लगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल बीमार लोगों को निजी वाहनों और एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।सूचना मिलने पर कचनारा चौकी प्रभारी भीमसिंह राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। बीएमओ डॉ. अभिषेक जैन ने पुष्टि की है कि सभी मरीजों में फूड पॉइजनिंग के लक्षण थे और समय पर प्राथमिक उपचार मिलने से फिलहाल सभी की हालत स्थिर व खतरे से बाहर है। एहतियात के तौर पर अस्पताल में अतिरिक्त डॉक्टरों और स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। पांच को जिला चिकित्सालय मंदसौर रेफर किया गया। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम में बने भोजन के सैंपल को जांच के लिए एकत्र कर लिया है, और रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment