यातायात जाम की समस्या को लेकर  चौपाटी चौराहे पर ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग

 

जावरा  ।पिपलौदा रोड़ चौपाटी,  नगर के लेबड – नयागांव हाईवे पर स्थित होने के कारण यहां पर भीड़ भाड़ औऱ यातायात जाम की समस्या  प्रतिदिन बनी रहती हैं ।

  सामाजिक कार्यकर्ता डां मदन   लाल गागंले ने  शासन प्रशासन  से मांग की है कि     चौपाटी  पर लंबे अर्से से होती दुर्घटनाओं को लेकर जनमानस द्वारा विगत कई वर्षों से ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग की जाती रही हैं।  बाइपास नहीं होने से चौपाटी चौराहे पर आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। चौपाटी चौराहे से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते रहते हैं।   चौराहे से गुजरने वाले राहगीरों औऱ रहवासियों का रोड़ पार करना मुश्किल होता जा रहा है । लोग जान जोखिम में डाल कर रोड पार करते हैं।  ट्रैफिक पुलिस  भी जान जोखिम में डाल कर ड्यूटी निभाते रहते हैं ।ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग के स्थायी समाधान के लिए एवं चौपाटी चौराहे पर ओवर ब्रिज की मांग के बारे में  समाचार पत्रों के माध्यम से अवगत भी कराया  जा चुका हैं ! लेकिन फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई हैं ।कोई भी सुनने को तैयार नहीं हैं।औऱ मांग को अनसुना कर देते हैं। आखिर ऐसा कब तक चलेगा ? डॉ. मदनलाल गांगले ने यह भी कहा है कि बारम्बार ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग की अनदेखी की जा रही हैं । आपने जनहित में अति व्यस्ततम चौपाटी चौराहे पर , राहगीरों, रहवासियों की सुरक्षा के लिए, डाक बंगला रोड़ से लेकर बस स्टैंड पार तक तकरीबन 400 मीटर का ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग की है । शासन प्रशासन ओर कितना इतंजार करेगा ।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment