उज्जैन। कनीपुरा रोड पर गिरिराज रतन कॉलोनी के पास मंगलवार देर रात कार और ऑटो रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरे।ऑटो पलट गया, जबकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका अगला पहिया भी टूट गया। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन दुर्घटना के बाद दोनों वाहन चालकों के बीच विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई।घटना रात करीब 1:10 बजे पेट्रोल पंप के पास हुई। सूचना मिलने पर चिमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया।
कार-ऑटो की टक्कर के बाद खाई में गिरे वाहन:चालकों में मारपीट, दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज