लाइन सुधारते समय20 फीट ऊंचे बिजली के पोल से गिरकर आउटसोर्स कर्मचारी की मौत

इंदौर। पलासिया थाना क्षेत्र में बिजली की लाइन सुधारते समय 20 फीट ऊंचे पोल से गिरकर आउटसोर्स कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर बड़ी ग्वालटोली इलाके में हुआ। गंभीर हालत में साथी कर्मचारी उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां मंगलवार रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।पलासिया पुलिस के मुताबिक, बड़ी ग्वालटोली में बिजली सप्लाई नहीं होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद राजेंद्र (पिता अजय राठौर), निवासी पिपलियाहाना, अपने साथी कर्मचारियों के साथ लाइन सुधारने पहुंचा था। काम के दौरान वह अचानक पोल से नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे तत्काल एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment