नवदुर्गा विसर्जन से पहले सुरक्षा का जायजा, कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण निगरानी के दिए निर्देश

बड़वाह। नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन और त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खरगोन कलेक्टर गुरुप्रसाद और पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा ने बड़वाह क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नवघाट खेड़ी, नवदुर्गा विसर्जन स्थलों और अपरवेदा डेम सहित संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों से सुरक्षा इंतजामों की जानकारी लेते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिमा विसर्जन के दौरान यातायात सुचारू रखने, भीड़ प्रबंधन करने और किसी भी…

Read More

मक्का से भरे दो ट्रक जब्त, 1.20 लाख की पेनल्टी लगेगी * जांच में नहीं मिले वैध दस्तावेज

बुरहानपुर। बुरहानपुर  कृषि उपज मंडी के उड़नदस्ते ने शुक्रवार को 600 क्विंटल मक्के से भरे दो ट्रक जब्त किए। दोनों ट्रक मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र जा रहे थे। जांच के दौरान चालकों के पास मक्का परिवहन का अनुज्ञा शुल्क और मंडी से संबंधित जरूरी दस्तावेज नहीं मिले। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों ट्रकों पर कुल 1.20 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई जाएगी। हरदा मंडी से लोड किया गया था मक्का-कृषि उपज मंडी बुरहानपुर के उड़नदस्ता प्रभारी श्रीकांत गंगराड़े ने बताया कि मक्का हरदा मंडी से लोड किया गया था। दोनों ट्रकों में…

Read More

कनघट्टी से सनावदा मार्ग बनवाने हेतु ग्रामीणजनो की ऊठी आवाज 

पिपलिया मंडी।जनपद पंचायत मल्हारगढ़ अंतर्गत ग्राम कनघट्टी से सनावदा मार्ग सनातन से चालू था। उक्त मार्ग बरसात में बंद हो जाता है तथा रास्ते में पानी भर जाता है। किसानों को अपने खेतों पर जाने में काफी कठिनाई होती है।किसानों ने शासन से अनुरोध  किया है कि कनघट्टी से सनावदा मार्ग को शीघ्र ही बनवाने की स्वीकृति प्रदान करने की कृपा करें, जिससे किसानों एवं आमजन को आवागमन में सुविधा हो सके।अतः शासन से मांग करी  है कि हमारी समस्या को ध्यान में रखते हुए शिघ्रता से उक्त मार्ग का…

Read More

कचनारा में फूड पॉइजनिंग, 30 की तबीयत बिगड़ी:सैंपल को जांच के लिए किया एकत्र

मन्दसौर। मंदसौर जिले के दलौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कचनारा में एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान आयोजित भोजन के बाद अचानक करीब 30 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। हालांकि सभी खतरे से बाहर बताये गये है।जानकारी के अनुसार दोपहर के समय बसंती लाल जी राठौर तेली समाज में परिवारिक कार्यक्रम में लोगों ने भोजन किया था। खाना खाने के कुछ ही देर बाद कई लोगों को पेट में तेज दर्द, उल्टी, दस्त और घबराहट की शिकायत होने लगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल बीमार लोगों…

Read More

चलती कार में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

नेपानगर। चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। नेपानगर-अंबाडा सड़क मार्ग पर  देर रात हुई इस घटना में चालक की सूझबूझ से उसकी जान बच गई।जानकारी के अनुसार कार के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। चालक ने तत्काल वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अमले ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।पुलिस द्वारा आग लगने…

Read More

12 घंटे में पिकअप चोरी का पर्दाफाश, 24 लाख का मशरूका जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार

सनावद। सनावद पुलिस ने पिकअप चोरी की वारदात का महज 12 घंटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 लाख रुपये कीमत की चोरी गई बोलेरो पिकअप और वारदात में इस्तेमाल की गई 14 लाख रुपये की स्विफ्ट कार बरामद की है। जब्त मशरूके की कुल कीमत 24 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर को गृह निर्माण कॉलोनी निवासी ललित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके भाई की बोलेरो पिकअप क्रमांक MP41GA2531 रेलवे क्रॉसिंग के पास दुकान…

Read More

लोक सेवा केंद्रों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए लगाया बड़वाह-सनावद के संचालकों पर जुर्माना

  खरगोन/सनावद। लोक सेवा केंद्रों की कार्यप्रणाली में मिली अनियमितताओं पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़वाह और सनावद के केंद्र संचालकों पर ₹5-₹5 हजार का जुर्माना लगाया है। दोनों पर कुल ₹10 हजार की पेनल्टी अधिरोपित की गई है।निरीक्षण और समीक्षा में सामने आई कमियों तथा नियमों के उल्लंघन पर आर.एफ.पी. के अनुबंध-7 के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि लोक सेवा केंद्रों पर नागरिकों को समय-सीमा में पारदर्शी और सुगम सेवाएं देना अनिवार्य है।प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में लापरवाही या…

Read More

चोंडी डैम के लीकेज से किसानों में हाहाकार, कलेक्ट्रेट पहुंचा जनसैलाब

*बुरहानपुर। भावसा मध्यम सिंचाई परियोजना के चोंडी डैम में हो रहे लीकेज को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद थे। किसानों ने जमकर नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपकर लीकेज तुरंत बंद करने की मांग की।ग्राम फोपनार, बड़सिंगी, दहीहांडी, रायगांव, नीमगांव, तुरकगुराडा, पिपरी, खामनी, भावसा, खारी, मालवीर, बक्खारी और मोहद समेत आसपास के गांवों के किसानों ने बताया कि डैम की गेट संरचना से लगातार पानी रिस रहा है। किसानों का कहना है कि कम बारिश के कारण…

Read More

*सरकार की जनविरोधी नीतियों और बिजली कटौती के विरोध मे कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

आलीराजपुर। जिले में अल्पवर्षा से किसानों की फसलें प्रभावित होने और ग्रामीण अंचलों में बेतहाशा बिजली कटौती के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल एवं ओमप्रकाश राठौर के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिनेमा चौराहे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद ढोल-ढमाकों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने सहित बिजली…

Read More

पुराने घटिया सीसी रोड का राज खुला, इंदौर से आई टीम ने की कोर कटिंग पार्षद ने उठाए सवाल ?

नेपानगर।विकास के दावों की एक साल पुरानी परत अब जाकर खुली है। वार्ड क्रमांक 5 में ‘मुख्यमंत्री अधोसंरचना’ योजना के तहत बना सीसी रोड मार्च-अप्रैल 2025 में तैयार हुआ था, लेकिन हैरानी की बात यह है कि बनते ही महज एक-दो महीने के भीतर यह पूरी तरह उखड़ गया।10 मई 2025 का जब सड़क के घटिया निर्माण के खिलाफ जनता का गुस्सा फूट पड़ा था। उस वक्त शुरुआती जांच तो हुई, लेकिन एक साल तक इस पर कोई सुध नहीं ली गई।अब जाकर, पूरे एक साल बाद, शुक्रवार को इंदौर…

Read More