जावरा । खेत में रखी जलाऊ लकड़ी का अवेध रूप से बेचने के मामले में कैस बनाने की धमकी देकर 2लाख की रिश्वत मांगने वाले डिप्टी रेंजर कमल सिंह देवड़ा को लोकायुक्त उज्जैन टीम ने शुक्रवार को 20हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। ग्राम शक्कर खेड़ी पिपलोदा निवासी रईस का पिता अमीर शाह ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने खेत में रखी जलाव लकड़ी अशफाक खान को बेची थी। इसी मामले में डिप्टी रेंजर…
Read MoreCategory: मन्दसौर
पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन, पत्रकार पर दर्ज मामले को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
*बाग। टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और डॉक्टरों की समस्याओं को लेकर कवरेज करने पहुंचे पत्रकार दीपक जायसवाल पर टांडा पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने का मामला गरमा गया है। इस कार्रवाई के विरोध में नगर पत्रकार संघ, बाग ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए बाग थाना प्रभारी हीरू सिंह रावत को पुलिस अधीक्षक धार के नाम एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के दौरान दो टूक शब्दों में कहा कि एक रिपोर्टर का काम घटना की सच्चाई सामने लाना और जनता की आवाज उठाना होता है, न कि…
Read Moreग्राम देवरा के किराडे हत्या मामले का मुख्य आरोपी लोकेश इंदौर से गिरफ्तार
मनावर।थाना मनावर के ग्राम देवरा में गणेश उत्सव में नाचने के दौरान विकास किराडे हत्या मामले में थाना मनावर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए प्रकरण के मुख्य आरोपी लोकेश पिता दरियाव मंडलोई, जाति भीलाला, निवासी ग्राम खंडलाई को दिनांक 28.10.2026 को इंदौर से गिरफ्तार किया गया।पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी लोकेश से पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया है। आरोपी से पूछताछ कर प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आज आरोपी को न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल…
Read Moreइंदौर-इच्छापुर हाईवे पर कुएं में मिला दो दिन से लापता युवक का शव
सनावद। इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर प्रजापति ढाबे के सामने स्थित जैन मंदिर के पीछे कुएं में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सनावद निवासी इमरान अली (35), पिता हिफाजत अली, निवासी भील मोहल्ला के रूप में हुई है।मोरटक्का चौकी प्रभारी उप निरीक्षक लखन सिंह डावर ने बताया कि मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने कुएं में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए मांधाता सिविल अस्पताल भेजा।परिजनों के अनुसार इमरान अली पिछले…
Read Moreपुलिस कार्रवाई से चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार
सनावद। सनावद पुलिस ने सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 21 लाख 50 हजार रुपये कीमत के सोने के आभूषण जब्त किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने सनावद और कसरावद क्षेत्र में चोरी की अन्य वारदातों को भी अंजाम देना स्वीकार किया है।थाना प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय…
Read Moreघरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पाये जाने पर 5 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई : 06 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त
बड़वानी। कलेक्टर जयति सिंह के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में मंगलवार को घरेलू गैस के दुरूपयोग को रोकने हेतु जांच की गई जिसमें 05 प्रतिष्ठानों होटल से कुल 06 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए। जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार रूद्र कैफे बड़वानी से 1 घरेलू गैस सिलेण्डर भरा हुआ, मां नर्मदा जी होटल बड़वानी से 1 घरेलू गैस सिलेण्डर खाली, खुशनीया बिरयानी होटल बड़वानी से 1 घरेलू गैस सिलेण्डर आधा भरा हुआ, लवकुश होटल बड़वानी से 1 घरेलू गैस सिलेण्डर खाली तथा सांवरिया होटल बड़वानी…
Read Moreअनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई स्कूली बच्चों की गाड़ी, चालक समेत 8 घायल; एक छात्रा गंभीर
मन्दसौर। जिले के ग्राम रिंडा के पास मंगलवार दोपहर जीनियस पब्लिक स्कूल के बच्चों को ले जा रही एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में सात स्कूली बच्चों समेत वाहन चालक घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों की सुध ली। प्राप्त जानकारी अनुसार हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वेदिका नामक पांच वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। वहीं…
Read Moreमरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कब तक? कई दिनों से 108 एंबुलेंस सेवा बंद….
टाण्डा । आदिवासी अंचल में आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बाग-टांडा क्षेत्र में कई दिनों से 108 एंबुलेंस सेवा बंद होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं और दुर्घटना में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने को लेकर चिंता बढ़ गई है। मेंटेनेंस के बाद एक-दो दिन में शुरू होने की उम्मीद108 एंबुलेंस सेवा के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के अनुसार, मेंटेनेंस के लिए एंबुलेंस को भोपाल भेजना पड़ता है। उन्होंने अगले एक-दो दिन में सेवा बहाल होने की उम्मीद जताई है। मेंटेनेंस…
Read Moreसंस्था आस के हस्तक्षेप से ग्राम नांदुरखुर्द में रुकवाया बाल विवाह :दोनों पक्षों के परिजनों को दी समझाइश
बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले के खकनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नांदुरखुर्द में संस्था आस के त्वरित हस्तक्षेप एवं प्रशासनिक विभागों के सहयोग से एक बाल विवाह को रुकवाया गया। यह कार्रवाई जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से संचालित एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम के अंतर्गत की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम नांदुरखुर्द में बाल विवाह होने की सूचना मिलने पर संस्था आस की सदस्य मीनू कौर पवार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया तथा तत्काल महिला एवं बाल विकास विभाग और खकनार थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते…
Read Moreओंकारेश्वर नहर में पानी नहीं, किसान परेशान; भारतीय किसान संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी……
मनावर। कम वर्षा के कारण खेतों में सिंचाई के लिए पानी की जरूरत बढ़ गई है, लेकिन ओंकारेश्वर नहर परियोजना के चरण क्रमांक 3 और 4 में पानी नहीं पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ रही है। किसानों की समस्याओं और नहर परियोजना से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ जिला मनावर ने कृषि उपज मंडी में प्रेस वार्ता आयोजित की। संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि 30 अक्टूबर 2026 तक समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो 3 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन शुरू किया जाएगा।भारतीय किसान संघ…
Read More