दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में मंदसौर जिले में कांग्रेस का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

मन्दसौर। दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और विपक्षी नेता राहुल गांधी सहित अन्य  के साथ अमानवीय व्यवहार के विरोध में जिले भर में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने मंदसौर सहित दलौदा, कुंचड़ौद, शामगढ़, मल्हारगढ़ में प्रदर्शन किये व ज्ञापन सौंपे। जिला मुख्यालय पर मंदसौर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गांधी चौराहे से सिटी कोतवाली थाना तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिटी कोतवाली पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की…

Read More

गड़ा धन निकालने के नाम पर किसान से ठगे 11 लाख, 4 शातिर ठगों को किया गिरफ्तार

मन्दसौर। जिले के अफजलपुर थाना पुलिस ने धन दोगुना करने और गड़ा धन निकालने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना प्रभारी हरीश मालवीय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस मामले में संलिप्त चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी कार्रवाई फरियादी गोपाल पिता रामेश्वर धाकड़ निवासी चिकलाना (रतलाम) की शिकायत पर की गई, जिसने अपनी आपबीती बताते हुए पुलिस को तांत्रिक क्रिया के नाम पर हुई लाखों रुपये की ठगी की जानकारी दी थी।जानकारी अनुसार, आरोपी पृथ्वीराज ने…

Read More

मोदी सरकार ने किसानों को गरीब व कर्जदार बनाया:जुगाड़ का कुलपा चलाने पर मजबूर किसान

पिपलीयामंडी।किसान विरोधी मोदी सरकार की गलत नीतियां का खामियाजा लंबे समय से अन्नदाता किसान भुगतने को मजबूर है।मोदी सरकार की गलत आयात,निर्यात नीतियों से किसानों को उसकी उपज का वाजिव दाम नही मिल रहा है।उक्त बात जिला कांग्रेस के महासचिव अनिल शर्मा ने गुरुवार को मुंदेडी के 75 वर्षीय किसान पूरणमल नंदाजी ब्राम्हण से खेत मे जुगाड़ के कुलपे चला रहे किसान से चर्चा की पूरणमल ने बताया कि मेरे पास ढेड़ बीघा खेती है एक बीघा में मूंगफली बोई है जिस पर 8 हजार रुपये का खर्चा आया अब…

Read More

अवैध मादक पदार्थ एमडी और डोडाचूरा के साथ आरोपी गिरफ्तार

मन्दसौर। जिले के दलौदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप डाँगी और उनकी टीम ने  दलौदा-महू-नीमच हाईवे रोड पर सांवरिया गौशाला के पास घेराबंदी करके फिरोज (22) पिता अब्दुल रहमान निवासी अभिनंदन कॉलोनी, मंदसौर को गिरफ्तार किया है।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रु.) और उसकी पीठ पर टंगे बैग से 2 किलोग्राम पिसा हुआ डोडाचूरा (कीमत करीब 4 हजार रु.) बरामद किया गया। पुलिस ने उक्त मादक पदार्थ और एक मोबाइल जब्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस…

Read More

5 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

मन्दसौर। मल्हारगढ़ थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी निशानदेही पर चोरी की कुल पांच मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।घटनाक्रम के अनुसार, बीती 8 जुलाई 2026 को स्टेशन रोड मल्हारगढ़ निवासी रामचंद्र पिता रामलाल गुप्ता ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर के बाहर से बाइक क्र. एमपी 14 एमएच 4277  चोरी हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास…

Read More

डिलीवरी के बाद महिला की मौत:परिजनों ने क्लीनिक के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन

मंदसौर।मंदसौर शहर की नई आबादी स्थित स्पर्श मदर एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक के बाहर गुरुवार सुबह प्रसूता की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजन शव लेकर क्लीनिक पहुंचे और डॉक्टर पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाने में लगी रही।रतलाम जिले के बोरवनी निवासी 26 वर्षीय पूजा कुंवर का उपचार डॉ. रोशनी जैन के क्लीनिक पर चल रहा था। परिजनों के अनुसार, 24 जून को उन्हें मंदसौर के अनुयोग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 25…

Read More

मालवा बेल्ट के जिलों में जब्त 115 टन मादक पदार्थ नष्ट, कीमत 200 करोड़ से अधिक:

मंदसौर।मालवा बेल्ट के नीमच, मंदसौर और रतलाम जिलों में बरामाद मादक पदार्थों का नष्टीकरण शनिवार को किया गया। जब्त मादक पदार्थों को न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी होने तक सुरक्षित रखा जाता है और समय-समय पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनका नष्टीकरण किया जाता है।तीनों जिलों के 1040 प्रकरणों में जब्त करीब 115 टन मादक पदार्थ नष्ट किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 200 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है। इनमें एमडी, डोडाचूरा, अफीम, चरस, गांजा, ब्राउन शुगर सहित अन्य मादक पदार्थ शामिल रहे।कार्रवाई के दौरान तीनों जिलों के पुलिस अफसर मौके…

Read More

मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में सस्ती दर पर भोजनशाला की तैयारी

उज्जैन। भगवान श्री पशुपतिनाथ की नगरी मंदसौर में मंदिर प्रबंध समिति यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सस्ती दर पर भोजन एवं नाश्ता उपलब्ध करवाने की तैयारी में लगी है। इसको लेकर सभी कार्रवाई अंजाम दे दी गई है। बहुत जल्द यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। भोजनशाला में सामान्य भोजन थाली मात्र 60 रुपए में उपलब्ध होगी। कैंटीन में चाय 10 रुपए, कॉफी 12 रुपए, लस्सी 20 रुपए, छाछ 10 रुपए तथा दही 20 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा।श्री पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति के सचिव…

Read More

मंदसौर एसपी सख्त, मादक पदार्थ गतिविधियों में लापरवाही पर कडी कार्रवाई कचनारा चौकी प्रभारी, एएसआई सहित 3 निलंबित, एक को लाइन भेजा

  उज्जैन/ मन्दसौर । जिला पुलिस अधीक्षक विनोद मीणा ने शनिवार को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए कचनारा चौकी प्रभारी, एएसआई सहित 3 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वही 1 एसएसआई को लाइन हाजिर लर दिया। यह कार्रवाई चौकी क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, मादक पदार्थ तस्करी पर नियंत्रण नहीं करने को लेकर की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 मई 2026 को सोशल मीडिया एवं अन्य सूत्रों से सूचना मिली थी कि थाना दलौदा की कचनारा चौकी अंतर्गत ग्राम कचनारा- लसुड़ियाईला क्षेत्र में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो…

Read More