उज्जैन। फ्रीगंज टावर चौक पर मामा पान की दुकान के सामने दिन दहाड़े लोग उस समय दहशत में आ गए जब बदमाश खुलेआम चाकू लहराते हुए एक युवक पर हमला करने की लिए दौड़ा। लेकिन गनीमत यह रही कि युवक बदमाश के हमले से पहले अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब हो गया। नहीं तो बड़ी घटना भी हो सकती थी और युवक बदमाश के हमले का शिकार भी हो सकता था। दिन दहाड़े फ्रीगंज क्षेत्र में हुए इस घटनाक्रम से यहां के लोग जरूर डरे व सहमे हुए हैं।…
Read MoreCategory: उज्जैन
मध्य प्रदेश राज्याधिवक्ता परिषद चुनाव की गिनती निरंतर जारी टॉप 10 में इंदौर के 6 उम्मीदवार दो ग्वालियर और जबलपुर से उज्जैन की संभावनाएं प्रबल
दैनिक अवंतिकाउ उज्जैन मध्य प्रदेश राज्याधिवक्ता परिषद के चुनाव होने के बाद निरंतर मतगणना जारी है। पहले प्रथम वरीयता की मतगणना हो रही है। जिसमें टॉप टेन में इंदौर के 6 प्रत्याशी अपनी जगह बनाए हुए हैं। वहीं दो दो प्रत्याशी जबलपुर और ग्वालियर से हैं। इसके साथ ही उज्जैन की संभावनाएं भी प्रबल बताई जा रही है। कुल 23 पदों पर प्रत्याशियों का निर्वाचन होना है। पूरे प्रदेश भर से कुल 119 प्रत्याशियों ने चुनाव में हिस्सेदारी की थी। प्रत्येक 5 साल में होने वाले मध्य प्रदेश राज्याधिवक्ता…
Read Moreथैलेसेमिया प्रभावित 300 बच्चों एवं रक्त जरूरतमंदों की सहायतार्थ ‘दा साब’ स्व. श्री गोवर्धनलाल जी मेहता की 111 वीं जयंती पर ‘रक्तांजलि’ -वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ और उज्जयिनी रक्त संचार संस्था 26 जुलाई को करेगी रक्तदान का आयोजन
उज्जैन। दैनिक अवंतिका के पितृपुरूष परमश्रद्धेय पं.गोवर्धनलाल मेहता ‘दा साब’की 111वीं जयंती 26 जुलाई रविवार पूर्वान्ह 11 बजे से कासमास माल,नानाखेडा उज्जैन में रक्तदान का आयोजन किया जा रहा है। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ और उज्जयिनी रक्त संचार संस्था की सहभागिता के मेगा रक्तदान शिविर में ‘दा साब’ को रक्तांजलि दी जाएगी। इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजन से उज्जैन में थैलेसिमिया से प्रभावित करीब 300 बच्चे लाभांवित होंगे और उनके परिजनों को सहायता मिल सकेगी। मुख्य आयोजक वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के वेस्टर्न रेलवे मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने बताया…
Read Moreउज्जैन में समर्थन मुल्य पर खरीदी का 1.39 करोड का गेहुं गायब सोसायटी एवं परिवहनकर्ता की मिलीभगत के हालात -800 से 1500 रूपए अधिक कीमत में बेचकर अवैध लाभ अर्जित करने की आशंका
उज्जैन। जिले में समर्थन मुल्य पर खरीदी के 396 टन गेहुं गायब होने के मामले में संबंधित सोसायटी और परिवहनकर्ता की मिलीभगत के हालात उभरने की स्थिति बन रही है। 1.39 करोड का यह गेंहु खरीदी के बाद से अपने मूल गोदामों तक नहीं पहुंचा है। इसकी खरीदी करने वाली संस्थाओं के पास भी यह गेंहु नहीं है और न ही परिवहनकर्ता के पास ही है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि गेंहुं 800 से 1500 रूपए अधिक कीमत में बाजार में खपा कर अवैध लाभ अर्जित…
Read Moreपथराव कर कांच फोड़ने वाला का निकाला जुलूस -निर्माणाधीन मल्टी में ठेकेदार से मांगा हफ्ता
उज्जैन। प्रधानमंत्री आवास योजना में बन रही मंछामन मल्टी का निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार से हफ्ता मांगने और पथराव कर गाड़ी के कांच फोड़ने वाले 4 बदमाशों का रविवार को जुलूस निकाला गया। पथराव में 2 नाबालिग भी शामिल है। विगत बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना में बन रही मंछामन मल्टी के ठेकेदार नंदेश्वर पिता हरीदास बर्मन निवासी विधाधर नगर जयपुर हाल मुकाम मंछामन कालोनी से आधा दर्जन बदमाशों ने क्षेत्र में ठेकेदारी करने पर हफ्ता मांगा था। ठेकेदार द्वारा मना करने पर बदमाशों ने पथराव कर दिया था।…
Read Moreहिरासत में सास-पत्नी पर गोली चलाने वाला दामाद
उज्जैन। सास और पत्नी पर गोली चलाने वाले दामाद को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। उससे पिस्टल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। झारड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम गोगाखेड़ी में रहने वाली सीमा खारोल का कुछ साल पहले गुजरात के बलसाड़ स्थित वेस्ट रेलवे यार्ड में रहने वाले धर्मेन्द्र पिता धारासिंह गेहलोद से विवाह हुआ था। शादी के बाद दोनों के बीच पारिवारिक विवाद होने लगा। 4 साल पहले पत्नी सीमा मायके आ गई और पति…
Read Moreबाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में बारिश ,कुल बारिश का आंकड़ा 426 मिमी तक
उज्जैन/ मालवा अंचल सहित बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन और आसपास के इलाकों में लम्बे समय से बारिश की राह देख रहे लोगों के लिए रविवार का दिन थोड़ी राहत लेकर आया। दिनभर की तीखी धूप और भारी उमस के बाद शाम होते ही मौसम ने करवट बदली। आसमान में काले बादलों का डेरा जमा और देखते ही देखते शहर के कई इलाकों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया।शहर में ही रुक-रुक कर बारिश से सड़के गीली हो गई। कई इलाकों में तेज बारिश…
Read Moreलग्जरी कार से 100 किलो डोडाचूरा बरामद; आरोपी फरार
उज्जैन/मंदसौर। पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत शामगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक लग्जरी फॉर्च्यूनर कार से 100 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम सनेही मिश्रा और एसडीओपी दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को थाना शामगढ़ के सहायक उप…
Read Moreइंदौर कोटा एक्सप्रेस 19 से 24 जुलाई तक प्रभावित होगी
उज्जैन | पश्चिम मध्य रेलवे कोटा मंडल के कोटा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 4 पर निर्माण कार्य हेतु प्रस्तावित ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल से आरंभ होने वाली इंदौर कोटा एक्सप्रेस 19 से 24 जुलाई तक प्रभावित होगी।परे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार 19 से 24 तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी 22984 इंदौर-कोटा एक्सप्रेस, सोगरिया रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा सोगरिया से कोटा के मध्य निरस्त रहेगी।
Read Moreशक्कर की कीमतों में एक महीने के भीतर 8 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज
उज्जैन/ शक्कर की कीमतों में एक महीने के भीतर 8 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कमजोर मानसून, अल नीनो के असर, महाराष्ट्र की चीनी मिलों से कम आपूर्ति, जमाखोरी और सट्टेबाजी को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है। खुदरा बाजार में शक्कर 51 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। इस सीजन में कमजोर मानसून के कारण महाराष्ट्र की प्रमुख चीनी मिलों से शक्कर की आपूर्ति प्रभावित हुई है। आपूर्ति घटने के साथ ही बाजार में बड़े स्टॉकहोल्डर्स (जमाखोरों) की खरीद बढ़ गई है। इसका…
Read More