उज्जैन। प्रधानमंत्री आवास योजना में बन रही मंछामन मल्टी का निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार से हफ्ता मांगने और पथराव कर गाड़ी के कांच फोड़ने वाले 4 बदमाशों का रविवार को जुलूस निकाला गया। पथराव में 2 नाबालिग भी शामिल है। विगत बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना में बन रही मंछामन मल्टी के ठेकेदार नंदेश्वर पिता हरीदास बर्मन निवासी विधाधर नगर जयपुर हाल मुकाम मंछामन कालोनी से आधा दर्जन बदमाशों ने क्षेत्र में ठेकेदारी करने पर हफ्ता मांगा था। ठेकेदार द्वारा मना करने पर बदमाशों ने पथराव कर दिया था।…
Read More