उज्जैन/ शक्कर की कीमतों में एक महीने के भीतर 8 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कमजोर मानसून, अल नीनो के असर, महाराष्ट्र की चीनी मिलों से कम आपूर्ति, जमाखोरी और सट्टेबाजी को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है। खुदरा बाजार में शक्कर 51 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। इस सीजन में कमजोर मानसून के कारण महाराष्ट्र की प्रमुख चीनी मिलों से शक्कर की आपूर्ति प्रभावित हुई है। आपूर्ति घटने के साथ ही बाजार में बड़े स्टॉकहोल्डर्स (जमाखोरों) की खरीद बढ़ गई है। इसका असर कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है। थोक बाजार में जो शक्कर पहले 4,200 से 4,250 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही थी, वह एक महीने में बढ़कर करीब 5,000 रुपये प्रति क्विंटल (करीब 50 रुपये प्रति किलो) तक पहुंच गई है। वहीं, खुदरा बाजार में शक्कर 51 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है।
शक्कर की कीमतों में एक महीने के भीतर 8 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज