लंबी दूरी की ट्रेनों में पैंट्री वालों की मनमानी वसूली का धंधा पनपा प्रीमिक्स के नाम पर चाय रू.20 एवं काफी रू.25 की -आईआरसीटीसी के नियमों को ताक में रखकर यात्रियों से वसूली

 

उज्जैन। लंबी दूरी की ट्रेनों में पैंट्री वालों की मनमानी का धंधा धीरे-धीरे पनप रहा है। प्रिमिक्स के नाम पर यात्रियों से बेजा वसूली की जा रही है। चाय रू.20 एवं काफी रू.25 में बेची जा रही है,जबकि टी बेग वाली चाय की आईआरसीटीसी के नियमानुसार दर रू.10 प्रति नग ही है। इसे रेडी टी भी कहा जाता है।पिछले कुछ समय से लंबी दूरी की ट्रेनों में पैंट्री वालों की मनमानी का आलम बन गया है। अधिकांश पैंट्री में मनमानी वसूली के लिए नियमों को दर किनार कर दिया गया है और इसे लेकर शिकायत नहीं होने से रेलवे भी ज्यादा ध्यान नहीं देता है। ऐसे में पैंट्री के लडके यात्रियों की जेब से रूपए झटकने में देर नहीं कर रहे हैं।इलायची के नाम पर लूट –ट्रेन के डिब्बों में इलायची और मसाला के साथ प्रिमिक्स के नाम से चाय बेचने वाले लडके सीधे तौर पर यात्रियों को चूना लगा रहे हैं। यही हालत काफी में भी है। इस चाय के नाम पर सीधे तौर पर दो गूनी वसूली की जा रही है,जबकि आईआरसीटीसी के नियम 10 रूपए में रेडी चाय यात्रियों को उपलब्ध करवाने के हैं। इस दर में टी बेग वाली चाय उपलब्ध करवाई जानी है। इसके उलट वेंडर यात्रियों को केटली में भरी चाय 10 रूपए में दे रहे हैं। अलग से टी बेग नहीं मिलने से यात्री को चाय को लाईट एवं डार्क करना हो तो उसका विकल्प नहीं मिल पा रहा है।खाने में भी यही हाल-हाल यह हैं कि अलग-अलग ट्रेनों में पैंट्री वालों की मनमानी से खाने के भी अलग –अलग दर तय हो गई है जबकि आईआरसीटीसी के नियमों के अनुसार के खाने की थाली की रेट 80 रुपये ही है। यात्री के मांगने पर भी पैंट्री वाले नियमानुरूप थाली लाकर नहीं देते हैं और यात्रियों की जेब से रूपए झटकने के तमाम यत्न करते हैं। खाने के अलग-अलग आफर रखकर यात्रियों को इसमें भी ठगा जा रहा है।वेंडरों के अन्यानेक बहाने-ट्रेनों में वेंडर प्रिमिक्स चाय काफी की ही आवाज लगाते हैं। इससे यात्रियों से ज्यादा दर वसूली की जाती है। खाने को लेकर भी यही हाल हो रहे हैं। अगर कोई यात्री‍ आईआरसीटीसी नियमों की बात करता है तो तत्काल बहाने बनाए जाते हैं। यहां तक की दूध,गैस नहीं होने जैसे तमाम बहाने बनाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि पैंट्री में अब खाना बनाने का सिस्टम नहीं होता है।वाटर बायलर एवं इंडक्शन चूल्हे का ही उपयोग होता है। यही नहीं नियमों के मुताबिक पैंट्री के वेंडर सुबह 6 से रात 11 तक ही अपनी खाद्य सामग्री चिल्लाकर बेंच सकते हैं।ये हैं नियम-पैंट्री वेंडर सिर्फ सुबह 6 बजे के बाद एवं रात 11 बजे के पूर्व कोच में आवाज लगाकर खाद्य सामगी बेच सकते हैं। नहीं बेच सकते। टी बेग चाय की दर 10 रूपए तय है। वेंडर की मनमानी पर  नियमानुसार बिल मांगा जा सकता है। शिकायत के लिए RailMadad’ ऐप या टोल-फ्री नंबर 139 है।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment