बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में बारिश ,कुल बारिश का आंकड़ा 426 मिमी तक

उज्जैन/ मालवा अंचल सहित बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन और आसपास के इलाकों में लम्बे समय से बारिश की राह देख रहे लोगों के लिए रविवार का दिन थोड़ी राहत लेकर आया। दिनभर की तीखी धूप और भारी उमस के बाद शाम होते ही मौसम ने करवट बदली। आसमान में काले बादलों का डेरा जमा और देखते ही देखते शहर के कई इलाकों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया।शहर में ही रुक-रुक कर बारिश से सड़के गीली हो गई। कई इलाकों में तेज बारिश भी हुई, झमाझम फुहारों से मौसम में कुछ हद तक ठंडक घुल गई और लोगों को पिछले कुछ दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस मानसूनी सीजन में इससे पहले बीती 7-8 जुलाई की रात को शहर में 0.7 इंच बारिश दर्ज की गई थी। इसके बाद से ही लोग अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। रविवार शाम हुई वर्षा के बाद अब उज्जैन में कुल बारिश का आंकड़ा 426 मिमी तक पहुंच गया है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश फसलों के लिए अमृत साबित होगी।अगले तीन चार दिन बारिश की संभावनामौसम केंद्र भोपाल के वैज्ञानिकों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी के कारण मालवा क्षेत्र में एक मजबूत वेदर सिस्टम बन रहा है। इसके प्रभाव से आगामी एक सप्ताह तक उज्जैन में सावन जैसी झड़ी देखने को मिल सकती है, जो खेती-किसानी के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। मौसम विभाग की माने तो सोमवार से आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ एक या दो बार तेज बौछारें गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने का अनुमान है। मंगलवार को शहर के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ तेज बारिश और आंधी चलने के आसार हैं। गुरुवार-शुक्रवार से लगातार मानसूनी सिस्टम सक्रिय रहने के कारण इन दोनों दिन भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment