3 वर्ष से फरार दस हजार का ईनामी चोरी का आरोपी घेराबंदी कर पकड़ा

इंगोरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम चिकली में ओमप्रकाश सेठी निवासी इंगोरिया की कपड़े की दुकान से चोरी एवं नकबजनी के एक फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। चोरी की वारदात 3 वर्ष पहले की है 3 आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। एक आरोपी फरार था उस पर जिला पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह और एस डी ओ पी महेंद्र परमार के निर्देशन में…

Read More

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी  के मकान में दिनदहाड़े लाखो की चोरी,  प्रकरण दर्ज

तराना।तहसील मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बघेरा में दिनदहाड़े सुने मकान में लाखों की चोरी हो गई है।घटना रविवार की है।फरियादी धर्मेंद्र पिता शिवनारायण सोलंकी ने तराना थाने में एफआईआर दर्ज कराई। करीब 8 सदस्यों का परिवार है।फरियादी ने बताया कि रविवार करीब 11 बजे सभी ग्राम बिसनखेड़ा में मेरी  बहन के घर मांगलिग  कार्यक्रम में गए थे।घर पर कोई नही था।कमरे में ताले लगे हुए थे।शाम 5:30 बजे वापस आए तो हाल के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।घर के दरवाजे का पटिया टूटा होकर  छेट था।कमरो में…

Read More

खेत की मेढ़ को लेकर विवाद, फावड़े-दराते से दो पक्षों में हुई मारपीट, दोनों पक्षों पर मामला  दर्ज

बड़नगर। तहसील के ग्राम अमला में सोमवार दोपहर दो पक्षों में खेत की मेढ़ पर खंभे लगाने को लेकर विवाद हो गया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध मारपीट का प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।थाना प्रभारी कमलेश सिंगार ने बताया कि  ग्राम अमला में  भैरूलाल निनामा एवं शंकरलाल यादव के खेत है। सोमवार दोपहर  भैरूलाल भील अपनी पत्नी तेजुबाई और बहू रेखाबाई के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान मेढ़ पर पोल लगाने की बात पर  शंकरलाल यादव एवं हरिओम यादव से विवाद…

Read More

5 बेटियों के पिता ने जहर खाकर किया सुसाइड:मर्ग कायम

5 बेटियों के पिता ने जहर खाकर किया सुसाइड उज्जैन। नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम केसूनी में रहने वाला अजय पिता बाबूलाल उचैनिया पांच बेटियों का पिता था और मजदूरी करता था। 16 जुलाई को जहरीला पदार्थ खाकर घर लौटा और मां सीताबाई से कहा कि उसने जहर खा लिया है। मां ने पहले उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद अजय उल्टियां करने लगा उसकी हालत बिगड़ती देख मां और पत्नी उपचार के लिये अस्पताल लेकर पहुंचे। निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर आईसीयू…

Read More

लिंक पर क्लिक करते ही खाते से निकले 46 हजार -नॉमिनी के नाम भी हुई 99 हजार की धोखाधड़ी

उज्जैन। आॅनलाइन फ्रॉड में शामिल बदमाशों द्वारा अपनी करतूतों को लगातार अंजाम दिया जा रहा है। एक युवक के साथ लिंक पर क्लिक करते ही खाते से 46 हजार रूपये निकलने का मामला सामने आया। दूसरे के साथ नॉमिनी रिनूव्य करने के नाम पर 99 हजार की धोखाधड़ी हो गई। चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि सांदीपनी नगर ढांचा भवन में रहने वाला विरेन्द्र पिता भगवानसिंह ठाकुर सांची पाइंट संचालित करता है। उसके मोबाईल पर एक लिंक आई थी, जिसे विरेन्द्र ने क्लिक किया तो उसका मोबाइल हैक हो गया।…

Read More

मेनगेट का उखाड़ा नकुचा, कमरे में लगा ताला तोड़ा -चोरों ने सूने मकान में दिया ढाई लाख से अधिक की चोरी को अंजाम

उज्जैन। प्रायवेट कंपनी में मैकेनिक का काम करने वाला ससुराल गया था, रात में चोरों ने उसके मकान के मेनगेट का नकुचा उखाड़ा और अंदर कमरे में लगा ताला तोड़कर लाखों के आभूषण चोरी कर लिये। मैकेनिक को चोरी का पता लगा तो वह लौटकर आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू की है। कानीपुरा मार्ग पर कृष्णा विहार कालोनी में ईश्वरलाल पिता मोहनलाल का मकान बना हुआ है। शनिवार को वह पत्नी बच्चों के साथ अपने मकान का ताला लगाकर ससुराल चिंतामण नगर चला गया था। पूरा परिवार…

Read More

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर को 4 दिन की दोस्ती पड़ी भारी युवक का किया अपहरण, 50 लाख की मांगी फिरौती -अश्लील वीडियो बनाकर 10 लाख वसूले, आंखों पर पट्टी बांधकर रखा

उज्जैन। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर चार दिन की दोस्ती युवक को उस वक्त भारी पड़ गई, जब युवती उससे मिलने पहुंची और उसके गिरोह में शामिल साथियों ने युवक का अपहरण कर लिया। उसका अश्लील वीडियो बनाया और परिवार से 50 लाख की फिरौती मांगी। 26 लाख में सौदा तय किया गया। 10 लाख रूपये लिये गये। सोमवार को मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पड़ताल शुरू की गई। संभावना है कि सभी जल्द पुलिस की हिरासत में होगें। नरवर में रहने वाले हैदर पिता कलाम पटेल की कुछ दिन…

Read More

महाकालेश्वर की सवारी में सांस्कृतिकता एवं सामाजिकता की झलक,  प्रथम सवारी में वैदिक उद्बोधन रहेगा श्रद्धालुओं का आकर्षण – मंदसौर पशुपतिनाथ में पर्व पर नहीं रहेगा गर्भगृह प्रवेश

उज्जैन। भगवान श्री महाकालेश्वर की श्रावण-भादौ मास में 3 अगस्त से निकलने वाली सवारियों को लेकर मंदिर प्रबंध समिति ने थीम निर्धारित कर दी है। इस वर्ष निकलने वाली 5 सामान्य एवं एक अंतिम राजसी कुल 6 सवारी में से प्रत्येक में अलग सांस्कृतिक एवं सामाजिक झलक श्रद्धालुओं को देखने को मिलेगी। इधर मंदसौर में भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में तय किया गया है कि पर्व के दौरान मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश नहीं रहेगा। भगवान की शयन आरती श्री महाकाल की तर्ज पर दीपक की ज्योति से…

Read More

कोड आन एंपावरिंग वर्क स्पेस से धर्मनगरी उज्जैन को मिलेगा बढा लाभ रात में भी खूले रह सकेंगे रेस्टोरेंट,माल,सिनेमाघर,बिजनेस सेंटर -अभी शहर में रात को श्रद्धालुओं को खाना,नाश्ता मिलने में ही होती है परेशानी

  उज्जैन।अगर सब कुछ ठीक रहा तो सरकार की मंशा से धर्मनगरी उज्जैन को भी मध्यप्रदेश कोड आन एंपावरिंग वर्क स्पेस 2026 विधेयक के पास होते ही लाभ मिल सकेगा। इसमें रेस्टोरेंट,माल,सिनेमाघर,बिजनेस सेंटर 24 घंटे श्रम नियमों के अनुसार खुले रह सकेंगे। उज्जैन में आने वाले श्रद्धालुओं को इससे बडा लाभ मिल सकेगा । साथ ही शहर में व्यवसाय को नई गति मिल सकेगी। वर्ष 2024 में बाजारों को 24 घंटे खोलने की कवायद शुरू हुई थी। पहले भोपाल और इंदौर में इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर किया जाना…

Read More

रेलवे स्टेशन के बाहर गंदगी का अंबार, बदबू और अव्यवस्थाओं से यात्री परेशान महाकाल नगरी आने वाले श्रद्धालुओं को पहले ही कदम पर मिल रही बदहाल तस्वीर, नियमित सफाई और सार्वजनिक सुविधाओं का अभाव

उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण के बाद श्रद्धालुओं और यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रतिदिन हजारों लोग ट्रेन के माध्यम से उज्जैन पहुंच रहे हैं, लेकिन रेलवे स्टेशन के बाहर की बदहाल व्यवस्थाएं शहर की छवि पर सवाल खड़े कर रही हैं। स्टेशन परिसर के बाहर नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह कचरे के ढेर, कीचड़ और बदबू का माहौल बना हुआ है। गंदगी के कारण यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलते ही असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन के बाहर सफाई…

Read More