5 बेटियों के पिता ने जहर खाकर किया सुसाइड:मर्ग कायम

5 बेटियों के पिता ने जहर खाकर किया सुसाइड
उज्जैन। नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम केसूनी में रहने वाला अजय पिता बाबूलाल उचैनिया पांच बेटियों का पिता था और मजदूरी करता था। 16 जुलाई को जहरीला पदार्थ खाकर घर लौटा और मां सीताबाई से कहा कि उसने जहर खा लिया है। मां ने पहले उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद अजय उल्टियां करने लगा उसकी हालत बिगड़ती देख मां और पत्नी उपचार के लिये अस्पताल लेकर पहुंचे।

निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती किया। 3 दिनों तक चले उपचार के बाद रविवार-सोमवार रात अजय की मौत हो गई। माधवनगर थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि अजय की एक बेटी 8 माह की है। पांच बेटियां होने और मजदूरी के चलते आर्थिक रूप से परेशान रहने लगा था। माधवनगर थाना पुलिस के अनुसार मामला नरवर थाना क्षेत्र का होने पर मर्ग डायरी जांच के लिये भेजी जायेगी। जहरखुरानी के एक मामले में नीलगंगा थाना पुलिस ने बड़ौद के रहने वाले अर्जुन पिता सुरेशसिंह आंजना 32 साल का निजी अस्पताल में हुई मौत के बाद पोस्टमार्टम कराया। अर्जुन का परिवार कुछ स्पष्ट नहीं कर पाया कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment