3 वर्ष से फरार दस हजार का ईनामी चोरी का आरोपी घेराबंदी कर पकड़ा

इंगोरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम चिकली में ओमप्रकाश सेठी निवासी इंगोरिया की कपड़े की दुकान से चोरी एवं नकबजनी के एक फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। चोरी की वारदात 3 वर्ष पहले की है 3 आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। एक आरोपी फरार था उस पर जिला पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह और एस डी ओ पी महेंद्र परमार के निर्देशन में की गई।ग्राम चिकली में कपड़े की दुकान से नकबजनी कर 50 हजार रुपए के कपड़े की चोरी साल 2023 में 4 आरोपियों ने की थी। 26 अगस्त सन 2023 को 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। एक आरोपी अरूण पिता इंदरसिंह चौहान उम्र 30 वर्ष निवासी ओड थाना सोनकच्छ जिला देवास फरार था। उसके खिलाफ धारा 173 (  8  ) द .प्र .स. के अंतर्गत विवेचना जारी थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को ग्राम खड़ोतिया से घेराबंदी कर इंगोरिया पुलिस ने पकड़ा।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment