लिंक पर क्लिक करते ही खाते से निकले 46 हजार -नॉमिनी के नाम भी हुई 99 हजार की धोखाधड़ी

उज्जैन। आॅनलाइन फ्रॉड में शामिल बदमाशों द्वारा अपनी करतूतों को लगातार अंजाम दिया जा रहा है। एक युवक के साथ लिंक पर क्लिक करते ही खाते से 46 हजार रूपये निकलने का मामला सामने आया। दूसरे के साथ नॉमिनी रिनूव्य करने के नाम पर 99 हजार की धोखाधड़ी हो गई।
चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि सांदीपनी नगर ढांचा भवन में रहने वाला विरेन्द्र पिता भगवानसिंह ठाकुर सांची पाइंट संचालित करता है। उसके मोबाईल पर एक लिंक आई थी, जिसे विरेन्द्र ने क्लिक किया तो उसका मोबाइल हैक हो गया। मोबाइल चालू नहीं होने पर मोबाइल रिपेरिंग कराने पहुंचा। मोबाइल ठीक होने के बाद पता चला कि उसके खाते से 46 हजार का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन हुआ। विरेन्द्र की शिकायत पर मामले में अज्ञात के खिलाफ आॅनलाइन फ्रॉड करने के मामला दर्ज किया गया है। दूसरा मामला माधवनगर थाना क्षेत्र के छपणक मार्ग फ्रीगंज में रहने वाले राजेन्द्र कुमार पिता विनोद कुमार दुबे 60 साल के साथ हुआ। 1 जुलाई को उनके मोबाइल पर कॉल आया और बताया कि आपकी बहन के आकाउंट का नोमिनेशन खतम हो गया है, जिसे पुन: रिनूव्य करना है। विनोद कुमार ने मोबाइल पर ही जानकारी दी। उसके बाद उनके साथ 99 हजार 500 रूपये का फ्रॉड कर लिया गया। उन्होने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नम्बर पर दर्ज कराई। जहां से मामला माधवनगर थाना पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
जागरूकता के बाद भी दे रहे जानकारी
पुलिस द्वारा लगातार साइबर फ्रॉड को लेकर अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को जागरूक कर बताया जा रहा है कि अंजान लिंक पर क्लिक ना करे। किसी को अपनी जानकारी मोबाइल पर शेयर ना करें। बावजूद लोगों द्वारा मोबाइल पर आने वाले कॉल और लिंक पर रिसिव किया जा रहा है। जिसका फायदा आॅनलाइन फ्रॉड करने वाले बदमाश उठा रहे है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment