दैनिक अवंतिकाउ उज्जैन
मध्य प्रदेश राज्याधिवक्ता परिषद के चुनाव होने के बाद निरंतर मतगणना जारी है। पहले प्रथम वरीयता की मतगणना हो रही है। जिसमें टॉप टेन में इंदौर के 6 प्रत्याशी अपनी जगह बनाए हुए हैं। वहीं दो दो प्रत्याशी जबलपुर और ग्वालियर से हैं। इसके साथ ही उज्जैन की संभावनाएं भी प्रबल बताई जा रही है। कुल 23 पदों पर प्रत्याशियों का निर्वाचन होना है। पूरे प्रदेश भर से कुल 119 प्रत्याशियों ने चुनाव में हिस्सेदारी की थी।
प्रत्येक 5 साल में होने वाले मध्य प्रदेश राज्याधिवक्ता परिषद के चुनाव होने के बाद जबलपुर में निर्वाचन अधिकारियों की कड़ी निगरानी में प्रथम वरियता के मतों की गिनती लगातार जारी है। प्रदेश के कई जिलों तहसील की पेटिया खुल चुकी है। जिसमें इंदौर के 6 प्रत्याशी टॉप टेन में अपनी जगह बनाए हुए हैं। वही दो प्रत्याशी जबलपुर और दो ग्वालियर से हैं। इसके साथ ही उज्जैन के दो प्रत्याशी भी जीत की ओर बढ़ते हुए बताए गए हैं। अभी उज्जैन की पेटी खुलना शेष है। इसके बाद ही तय होगा कि उज्जैन से कितने प्रत्याशी चुनाव में जीत रहे है। उज्जैन मंडल अभिभाषक संघ से प्रत्याशी संदीप मेहता और आशीष उपाध्याय लगातार कड़ी टक्कर देते हुए आगे बढ़ रहे हैं। अन्य तहसील जिलों से भी इन्होंने प्रथम वरियता का मत प्राप्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार मध्य प्रदेश राज्य परिषद की सीट पर उज्जैन से दो प्रत्याशी निर्वाचित होकर उज्जैन का गौरव बढ़ा सकते हैं। हालांकि उज्जैन से जिस प्रत्याशियों को प्रथम वरीयता के मत ज्यादा मिलेंगे उनकी जीत की संभावनाएं प्रबल मानी जा रही है। मअस उज्जैन से प्रत्याशी संदीप मेहता पूर्व राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर से निर्वाचित प्रताप मेहता के पुत्र हैं। वही आशीष उपाध्याय पूर्व परिषद सदस्य बालकृष्ण उपाध्याय के पुत्र है। दोनों ही प्रत्याशियों को अभी तक की मतगणना में प्रथम वरीयता के मत मिल रहे हैं। मंडल अभिभाषक संघ में चल रही चर्चा के अनुसार यह दोनों ही प्रत्याशी उज्जैन से जीतकर मध्य प्रदेश राज्य का परिषद में जा सकते हैं। हालांकि अंतिम परिणाम आने पर ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। संघ गलियारो से दैनिक अवंतिका के प्रतिनिधि गुरु एस नागर को मिली जानकारी के अनुसार अभी तक की मतगणना के अनुसार दोनों ही प्रत्याशी प्रथम वरियता के मत 400 और 500 के बराबर बराबर चल रहे हैं उज्जैन से दोनों ही प्रत्याशियों को प्रथम परीक्षा के मत प्राप्त होते हैं। तो इन दोनों ही प्रत्याशियों को मध्य प्रदेश परिषद के पद पर निर्वाचित होने की संभावनाएं प्रबल हो रही हैं। हालांकि उज्जैन से चार प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। उज्जैन में लगभग 18 सौ के लगभग मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। 12 मई को मतदान कराए गए थे।