शुजालपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत शनिवार को कालापीपल एवं शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र के सोशल मीडिया वारियर्स के इंटरव्यू सिकरवार ट्रैक्टर शोरूम पर आयोजित किए गए। आॅनलाइन आवेदन करने वाले कार्यकतार्ओं का साक्षात्कार लेकर उनकी क्षमता के आधार पर ग्रेडिंग की गई। तैयार रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी। इस दौरान प्रदेश महामंत्री रामवीर सिंह सिकरवार, कार्यकारी जिला अध्यक्ष अशोक परमार, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयंत सिकरवार, सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव विष्णु शर्मा, हसन रजा कुरैशी, मंगल सिंह राठौड़, भूपेंद्र सोनी, रईस पठान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
विश्वकर्मा मंदिर व टीन शेड निर्माण का भूमिपूजन मंत्री ने 10 लाख की घोषणा
शुजालपुर। विश्वकर्मा मेवाड़ा सुतार समाज महासभा न्यास मालवांचल शुजालपुर के तत्वावधान में मांगलिक भवन परिसर में भगवान विश्वकर्मा मंदिर एवं टीन शेड निर्माण के लिए भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदरसिंह परमार ने विधिवत पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया तथा मंदिर एवं टीन शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम में महासभा के अध्यक्ष श्याम विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा, सचिव शिवनारायण विश्वकर्मा, सहसचिव हरिओम छालवंत, उपाध्यक्ष कैलाश नारायण विश्वकर्मा,…
Read Moreशासकीय सेवा में कर्मचारी हितों को सर्वोपरि रखने वाले हमेशा याद किए जाते हैं-विधायक
शाजापुर। शासकीय सेवा के दौरान जो अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं को समझकर उनके हित में काम करते हैं, वे अपनी एक अलग पहचान बना लेते हैं। संयुक्त संचालक वित्त जी.एल. गुवाटिया ने भी शाजापुर जिले में अपनी इसी कार्यप्रणाली से कर्मचारियों के बीच एक गहरी छाप छोड़ी है। यही कारण है कि तकनीकी शिक्षा विभाग भोपाल के पद पर उनका प्रमोशन और स्थानांतरण होने पर प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा उनके सम्मान में शनिवार को एक समारोह आयोजित किया गया, जहां उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि…
Read Moreट्रेन में मिली नवजात:कोच में कपड़े में लपेटे सीट पर छोड़ा; रोने की आवाज आने पर चला पता
रतलाम।रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर खड़ी भिंड-रतलाम इंटरसिटी एक्सप्रेस में शनिवार शाम एक नवजात बालिका मिलने से हड़कंप मच गया। बच्ची कोच के अंदर रोती हुई मिली। रोने की आवाज सुनकर यात्रियों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद रेलवे पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और नवजात को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद एसएनसीयू में भर्ती जीआरपी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सोहन पाटीदार ने बताया कि शाम करीब 4:45 बजे सूचना मिली थी कि भिंड इंटरसिटी…
Read Moreमालवा बेल्ट के जिलों में जब्त 115 टन मादक पदार्थ नष्ट, कीमत 200 करोड़ से अधिक:
मंदसौर।मालवा बेल्ट के नीमच, मंदसौर और रतलाम जिलों में बरामाद मादक पदार्थों का नष्टीकरण शनिवार को किया गया। जब्त मादक पदार्थों को न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी होने तक सुरक्षित रखा जाता है और समय-समय पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनका नष्टीकरण किया जाता है।तीनों जिलों के 1040 प्रकरणों में जब्त करीब 115 टन मादक पदार्थ नष्ट किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 200 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है। इनमें एमडी, डोडाचूरा, अफीम, चरस, गांजा, ब्राउन शुगर सहित अन्य मादक पदार्थ शामिल रहे।कार्रवाई के दौरान तीनों जिलों के पुलिस अफसर मौके…
Read Moreखेत मेंबने कुएं से बदबू आने पर मिला गोवंश, 4 आरोपी हिरासत में
उज्जैन। खेत में बने कुएं से बदबू आने पर किसान की सूचना पर पुलिस पहुंची और कुएं की तलाशी ली तो प्लास्टिक की पॉलिथीन में भरा गोवंश बरामद हो गया। मामला गौ हत्या से जुदा होने पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की और कुछ घंटे में ही चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया।उन्हेल थाना उपनिरीक्षक मांगीलाल मालवीय ने बताया कि शनिवार दोपहर ग्राम बेजनावदा खेडी रोड पर खेत में बने कुएं से बदबू आने पर किसान परमानंद द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं की…
Read Moreसाइबर अपराधों से बचाव के लिए महिदपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
महिदपुर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के अंतर्गत महिदपुर थाना पुलिस ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक साइबर जागरूकता अभियान चलाकर विद्यार्थियों एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। अभियान के दौरान करीब 3500 लोगों को साइबर ठगी से बचने के संबंध में जानकारी दी गई।यह अभियान पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह (भापुसे) तथा एसडीओपी महिदपुर ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा (भापुसे) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।थाना पुलिस ने तहसील कार्यालय, बस स्टैंड, विजय स्तंभ, फकीर मोहल्ला, ग्राम…
Read Moreसिंहस्थ से पहले यातायात व्यवस्था होगी हाईटेक:8 जोनों में तैनात होंगे पुलिसकर्मी;
उज्जैन।उज्जैन में आगामी सिंहस्थ और त्योहारी सीजन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर में सुचारु और सुरक्षित ट्रैफिक संचालन के लिए लगभग 400 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सिंहस्थ प्रशिक्षण के लिए लगभग 250 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों का बल उज्जैन को उपलब्ध कराया गया है। पहले से तैनात करीब 150 पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर अब कुल 400 पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालेंगे।बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन के लिए पूरे शहर को 8 जोनों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में पुलिस…
Read Moreटूल बॉक्स में छिपा रखी थी MD ड्रग्स: 2 अंतरराज्यीय बदमाशों को पकड़ा, 2 .1लाख का माल जब्त
इंदौर।बाइक के टूल बॉक्स में MD ड्रग्स छिपाकर तस्करी के लिए ले जाने वाले दो अंतरराज्यीय बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने धरदबोचा। उनके पास से 1 लाख 70 हजार रुपए कीमत की ड्रग्स सहित 2 लाख 10 हजार रुपए का माल जब्त किया। बदमाश राजस्थान से एमडी ड्रग्स लाकर इंदौर में बेचने की फिराक में घूम रहे थे।इंदौर क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शहर में क्राइम ब्रांच की टीम लगातार ड्रग्स तस्करी करने वालों की तलाश कर उन पर कार्रवाई कर रही है। टीम को जानकारी…
Read Moreअज्ञात युवक शव मिला: पत्थर से वार के निशान मिले, ; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
इंदौर। सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सीएचएमओ कार्यालय के पीछे एक अज्ञात युवक का शव मिला है। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।पुलिस के मुताबिक घटना पालिका प्लाजा के पीछे स्थित मंदिर के ओटले की है। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।मौके पर जांच के दौरान युवक के सिर पर पत्थर…
Read More