उज्जैन। खेत में बने कुएं से बदबू आने पर किसान की सूचना पर पुलिस पहुंची और कुएं की तलाशी ली तो प्लास्टिक की पॉलिथीन में भरा गोवंश बरामद हो गया। मामला गौ हत्या से जुदा होने पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की और कुछ घंटे में ही चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया।उन्हेल थाना उपनिरीक्षक मांगीलाल मालवीय ने बताया कि शनिवार दोपहर ग्राम बेजनावदा खेडी रोड पर खेत में बने कुएं से बदबू आने पर किसान परमानंद द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं की तलाशी ली गई। जिसमें से एक प्लास्टिक की थैली बाहर निकली गई। थैली में गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर और पैर होना सामने आए। मामला गौ हत्या का होने पर जांच शुरू की गई। इस दौरान जानकारी मिली कि कुछ युवक दो-तीन दिन पहले क्षेत्र में दिखाई दिए थे। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की और कुछ घंटे बाद ही मथ्यू पिता मंजू खान उर्फ बकरी वाला, निवासी पाटन 32 वर्ष, उसके पुत्र बालअपचारी, के साथ राशीद मेमन पिता मोहम्मद उस्मान शाह 32 वर्ष निवासी कस्बा उन्हेल और उसके 16 वर्षीय पुत्र को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में चारों ने गाय का बछड़ा खरीद कर उसका वध करने और मांस बेचने की बात कबूल कर ली। आरोपियों ने बताया कि तीन-चार दिन पहले बछड़ा काटकर उसका सिर और पैर कुएं में फेक थे। उपनिरीक्षक के अनुसार चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
खेत मेंबने कुएं से बदबू आने पर मिला गोवंश, 4 आरोपी हिरासत में