महिदपुर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के अंतर्गत महिदपुर थाना पुलिस ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक साइबर जागरूकता अभियान चलाकर विद्यार्थियों एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। अभियान के दौरान करीब 3500 लोगों को साइबर ठगी से बचने के संबंध में जानकारी दी गई।यह अभियान पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह (भापुसे) तथा एसडीओपी महिदपुर ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा (भापुसे) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।थाना पुलिस ने तहसील कार्यालय, बस स्टैंड, विजय स्तंभ, फकीर मोहल्ला, ग्राम पंचायत नारायणा, नारायणा चौराहा, अयोध्या बस्ती चौराहा, कटन चौराहा, लाखाखेड़ी, बागला, चोरवासा, धाराखेड़ा, धुलेट, कढ़ाई, जमातखाने के सामने, गोरी दूध डेयरी (नारायणा रोड), सेंट जोसेफ स्कूल, हाई सेकेंडरी स्कूल, इंदिरा कॉलोनी, अंबेडकर चौराहा तथा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी एवं पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करने, पुलिस द्वारा वीडियो कॉल के माध्यम से गिरफ्तारी नहीं किए जाने, क्यूआर कोड स्कैन करते समय सावधानी बरतने तथा साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार के नेतृत्व में उप निरीक्षक एन.एस. कनेश, उप निरीक्षक अन्नपूर्णा कठेरिया, उप निरीक्षक सुखसेन अरियाम, सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र प्रतापसिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक पन्नालाल अलावे सहित थाना महिदपुर पुलिस के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।
साइबर अपराधों से बचाव के लिए महिदपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान