उज्जैन।उज्जैन में आगामी सिंहस्थ और त्योहारी सीजन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर में सुचारु और सुरक्षित ट्रैफिक संचालन के लिए लगभग 400 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सिंहस्थ प्रशिक्षण के लिए लगभग 250 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों का बल उज्जैन को उपलब्ध कराया गया है। पहले से तैनात करीब 150 पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर अब कुल 400 पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालेंगे।बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन के लिए पूरे शहर को 8 जोनों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में पुलिस अधिकारियों और जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रमुख चौराहों, व्यस्त मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या जाम की स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।बाहर से आए पुलिसकर्मियों को उज्जैन शहर की भौगोलिक स्थिति, प्रमुख मार्गों, डायवर्जन प्लान और ट्रैफिक व्यवस्था की विशेष जानकारी दी जा रही हैपुलिस का विशेष जोर ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराने पर रहेगा। जिन चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगे हैं, वहां वाहन चालकों को रेड लाइट पर रुकने और ग्रीन सिग्नल होने पर ही आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
सिंहस्थ से पहले यातायात व्यवस्था होगी हाईटेक:8 जोनों में तैनात होंगे पुलिसकर्मी;