ममता बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा:गद्दारी की भी सीमा होती है; बागी नेताओं को चुनौती

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में जारी बगावत के बीच ममता बनर्जी ने कहा कि पार्टी का चुनाव चिह्न कहीं नहीं जाएगा। अगर मुझे रोकना है तो मुझे मारना पड़ेगा।ममता ने बागी नेताओं को चुनौती देते हुए कहा, ‘अगर हिम्मत है तो खुलकर BJP में शामिल हो जाओ। तुम्हें क्या लगता है कि मैं खत्म हो गई हूं? मैं जनता के बीच पार्टी का चुनाव चिह्न लेकर जाऊंगी, मेरी आवाज कोई नहीं दबा सकता।’उन्होंने आरोप लगाया कि बागी नेता अब खुलकर BJP के…

Read More

वॉटरफॉल में फंसे 100 टूरिस्ट:रस्सी के सहारे रेस्क्यू; ; छग. में घरों में पानी घुसा;; गुजरात में कार बही

मुंबई/भोपाल।देश के कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में जेनिथ वॉटरफॉल में अचानक पानी का लेवल बढ़ गया। जिसमें 100 टूरिस्ट फंस गए, रस्सी की मदद से उन्हें निकाला गया।गुजरात के जूनागढ़ में कई इलाकों में 4 फीट तक पानी भर गया। सड़क पर नाव चलानी पड़ रही है। भावनगर में एक कार पानी में बह गई।उधर, महाराष्ट्र में वसई के नालासोपारा में सड़क नदी जैसी बन गई। करीब 20 कारें उसमें डूब गईं। मुंबई में 64 पेड़ गिर गए और 8 मकानों…

Read More

पोस्टर पर लिखा- चंदा चोर पार्टी का प्रवेश वर्जित:भाजपा अध्यक्ष बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

अयोध्या।अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बीच लखनऊ में आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर रविवार को एक पोस्टर लगाया गया। पोस्टर पर लिखा है- ‘चंदा चोर पार्टी का प्रवेश वर्जित है।’इस बीच, आज पुलिस अयोध्या जेल में आरोपियों रमाशंकर मिश्रा, मनीष यादव, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश पांडेय से पूछताछ कर सकती है। अविनाश शुक्ला और रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू से जेल में पहले ही पूछताछ कर चुकी है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर शनिवार को पहली बार बयान दिया।…

Read More

ट्रम्प बोले- हमले में ईरानी लीडरशिप खत्म कर सकते थे: खामेनेई के जनाजे में उमड़े लाखों लोग

तेल अवीव/तेहरान।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि खामेनेई के अंतिम संस्कार में ईरान का पूरा शीर्ष नेतृत्व मौजूद था और अमेरिका चाहे तो एक ही हमले में सभी को खत्म कर सकता था।एक्सिओस से बातचीत में ट्रम्प ने कहा, “हालांकि मैंने कि ऐसा नहीं किया, क्योंकि फिर बातचीत के लिए कोई नहीं बचता।” ट्रम्प ने जनाजे में रो रहे लोगों पर भी तंज कसते हुए कहा कि शायद ये आंसू भी नकली हों।ट्रम्प के बयान पर ईरान ने पलटवार किया। आर्मेनिया स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर…

Read More

प्रसव के बाद महिला की मौत पर हंगामा, उपचार में लापरवाही का लगाया आरोप :किया प्रदर्शन

खरगोन। जिला अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में शनिवार दोपहर हंगामा हुआ। यहां एक प्रसूता की प्रसव के बाद अचानक मौत होने से परिजन आक्रोशित हो गए। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

Read More

अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर सख्त कार्यवाही, 3.88 लाख का जुर्माना अधिरोपित

नीमच – जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए छह वाहन मालिकों पर कुल 3 लाख 88 हजार 975 रुपए का अर्थदंड लगाया है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत यह कार्रवाई की गई।प्रशासन के अनुसार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बिना रॉयल्टी मुरूम, गिट्टी, रेत और खंडा पत्थर के अवैध उत्खनन व परिवहन के मामलों में वाहन जब्त किए गए थे। जांच के बाद संबंधित वाहन मालिकों पर रॉयल्टी की 15…

Read More

नाबालिग के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

ब्यावरा।राजगढ़ जिले में फरार आरोपियों, स्थाई वारंटियों एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बोडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया। नाबालिक बालिका की रिपोर्ट पर आरोपी अंकित पिता विजेन्द्र सासी निवासी हुलखेडी के विरुद्द महिला थाना राजगढ एवं थाना बोडा मे अपराध कायम कर विवेचना मे लिया मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बोडा ने विशेष टीम गठित कर आरोपी को जो ग्राम हुलखेडी मे छिपा हुआ था को दबिश देकर गिरफ्तार कर…

Read More

उल्लास कार्यक्रम के तहत घर-घर सर्वे शुरू, निरक्षरों को साक्षर बनाने की कवायद तेज

शाजापुर। जिले में शिक्षा का अलख जगाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक साक्षरता पहुंचाने के उद्देश्य से उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का आगाज हो चुका है। राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल के निदेर्शानुसार शाजापुर जिले में 1 जुलाई से 15 जुलाई तक असाक्षरों की पहचान के लिए डोर-टू-डोर (घर-घर) सर्वे का कार्य किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। कलेक्टर ऋजु बाफना के निर्देशन में विकासखंड शाजापुर में सर्वे की तैयारियों को लेकर विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है।…

Read More

मानसून से पहले जलभराव रोकने के लिए शुरू हुआ सफाई अभियान

शाजापुर। आगामी मानसून को देखते हुए नगरपालिका परिषद ने शहर की नालियों की सफाई का कार्य किया। सफाई के इस विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को नगर के मुख्य मार्ग बस स्टैंड से लेकर नई सड़क चौक तक की बड़ी नालियों को साफ करने का कार्य प्रमुखता से किया गया। इस काम में केवल सफाईकर्मियों की टीम ही नहीं, बल्कि मशीनों का भी भरपूर उपयोग किया जा रहा है। जहां नालियां गहरी और बुरी तरह जाम हैं, वहां जेसीबी मशीन और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद ली जा रही…

Read More

आवारा मवेशियों का आतंक, सांड के हमले में 78 वर्षीय वृद्धा गंभीर घायल

शुजालपुर। शहर में आवारा मवेशियों का बढ़ता आतंक लगातार लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। नगर पालिका द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामला ब्रज नगर कॉलोनी का है, जहां एक आवारा सांड के हमले में 78 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद क्षेत्र के रहवासियों में नगर पालिका की कार्यप्रणाली को लेकर भारी नाराजगी है। जानकारी के अनुसार ब्रज नगर कॉलोनी निवासी 78 वर्षीय वृद्ध महिला मथूरा देवी परमार प्रतिदिन की तरह…

Read More