शुजालपुर। विश्वकर्मा मेवाड़ा सुतार समाज महासभा न्यास मालवांचल शुजालपुर के तत्वावधान में मांगलिक भवन परिसर में भगवान विश्वकर्मा मंदिर एवं टीन शेड निर्माण के लिए भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदरसिंह परमार ने विधिवत पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया तथा मंदिर एवं टीन शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम में महासभा के अध्यक्ष श्याम विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा, सचिव शिवनारायण विश्वकर्मा, सहसचिव हरिओम छालवंत, उपाध्यक्ष कैलाश नारायण विश्वकर्मा, संगठन मंत्री एवं मीडिया प्रभारी बद्री प्रसाद विश्वकर्मा सहित समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में भंवरलाल परमार, नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, कैलाश सोनी, सरपंच सतीश, मोहनलाल विश्वकर्मा, मनोहर विश्वकर्मा तथा उज्जैन विश्वकर्मा मंदिर के अध्यक्ष संतोष शर्मा भी मौजूद रहे। मंत्री परमार ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की एकजुटता और जनसहभागिता से धार्मिक एवं सामाजिक विकास के कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने संगठित समाज को संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का आधार बताते हुए सामाजिक सहभागिता पर जोर दिया।
विश्वकर्मा मंदिर व टीन शेड निर्माण का भूमिपूजन मंत्री ने 10 लाख की घोषणा