उज्जैन। बाबा महाकाल की अंतिम और सबसे बड़ी राजसी सवारी को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एडिशनल एसपी (ईस्ट) आलोक कुमार शर्मा ने भजन मंडलियों के प्रमुखों, महाकाल मंदिर समिति और लाइजनिंग अधिकारियों की अहम बैठक ली। इसमें सवारी के सुरक्षित, सुचारू और व्यवस्थित संचालन के लिए नियम तय करते हुए निर्देश जारी किए गए।बैठक में एडीएम सत्येंद्र सिंह गुर्जर, महाकाल मंदिर के उप प्रशासक एस.एन. सोनी और सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल के साथ भजन मंडलियों के प्रमुख भी मौजूद रहे।बैठक में…
Read MoreDay: September 5, 2026
कृष्ण-सुदामा की मैत्री स्थली पर उमड़ा आस्था का सैलाब नारायणाधाम में गूंजा नंद घर आनंद भयो प्रातः 4 बजे अभिषेक-श्रृंगार, शिखर पर ध्वजारोहण, दिनभर खीर प्रसादी का वितरण, रात 12 बजे महाआरती
उज्जैन। कृष्ण-सुदामा की पावन मैत्री स्थली महिदपुर स्थित नारायणाधाम में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम रही। श्री कृष्ण सुदामा उत्सव समिति के तत्वावधान में दिनभर भक्ति और उल्लास का माहौल रहा और हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।पुजारी प्रेम नारायण शर्मा ने बताया कि प्रातः 4 बजे भगवान श्रीकृष्ण एवं सुदामा जी का विधि-विधान से अभिषेक, पूजन एवं विशेष फूल बंगला श्रृंगार किया गया। इसके बाद मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण किया गया और पट दर्शनार्थ खोल दिए गए। सुबह से ही मंदिर परिसर में लंबी कतारें लग गईं। समिति…
Read Moreमहाकाल दर्शन के लिए गाजियाबाद से उज्जैन आए युवक की होटल में मिली लाश कमरे से बदबू आने पर होटल स्टाफ ने पुलिस को दी सूचना, पुलिस मामले की जांच मे जुटी
उज्जैन। महाकाल दर्शन के लिए गाजियाबाद से उज्जैन आए 38 वर्षीय मुकेश कुमार का शव शुक्रवार सुबह महाकाल लोक के नीलकंठ द्वार के सामने स्थित होटल टेम्पल व्यू के कमरे में मिला। कमरे से बदबू आने के बाद होटल स्टाफ को संदेह हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची महाकाल थाना पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर कमरे की जांच की, जहां मुकेश का शव मिला। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।…
Read Moreनृसिंहघाट पर युवक पर हमला कर मोबाइल-पर्स से भरा बैग लूटा रात करीब 10 बजे दो बदमाशों ने किया हमला, सिर में आठ टांके लगे..पुलिस जांच में जुटी
उज्जैन। नृसिंहघाट पर गुरुवार रात खाना खाने पहुंचे एक युवक पर दो बदमाशों ने हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से युवक बेहोश होकर मौके पर गिर पड़ा। बदमाश उसका बैग लेकर फरार हो गए। बैग में मोबाइल, पर्स और कपड़े रखे थे। घायल युवक संतोष विश्वकर्मा, निवासी कैलाश नगर कॉलोनी, वृंदावन ने बताया कि रात करीब 10 बजे वह नृसिंहघाट पर खाना खाने गया था। इसी दौरान दो युवकों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमले में सिर पर गंभीर चोट लगी और वह बेसुध होकर…
Read Moreहाकाल मंदिर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था फिर पुराने ढर्रे पर लौटी महाकाल मंदिर तरफ जाने वाले अधिकांश मार्गों पर लग रहा है जाम ई-रिक्शा, ऑटो और मैजिक सहित अन्य वाहन कहीं भी घुस जाते है, संकरी गलियों में भी वाहनों की कतार
उज्जैन। महाकाल मंदिर की ओर जाने वाले अधिकांश मार्गों पर एक बार फिर यातायात व्यवस्था बिगड़ने लगी है। प्रमुख मार्गों से लेकर तंग और संकरी गलियों तक वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। ई-रिक्शा, मैजिक, ऑटो रिक्शा सहित अन्य वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और जहां जगह मिल रही है, वहीं वाहन घुसा दिए जा रहे हैं। इसके चलते महाकाल क्षेत्र में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है और वाहन आपस में गुत्थम-गुत्था होते नजर आते हैं। दरअसल, पिछले दिनों महाकाल मंदिर के…
Read Moreगोपाल मंदिर से कंठाल तक 24 मीटर चौड़ीकरण, 7 धर्मस्थल जद में खड़े हनुमान जी की अंतिम आरती में छलके भक्तों के आंसू -संकट मोचन मंदिर की बची 3×10 फीट जमीन पर भक्तों ने कर दी पुनर्स्थापना
उज्जैन । महाकाल लोक के बाद गोपाल मंदिर से कंठाल तक प्रस्तावित 24 मीटर सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे धर्मस्थलों को हटाने का सबसे भावुक क्षण शुक्रवार को देखने को मिला। कंठाल मार्ग के प्रसिद्ध खड़े हनुमान जी मंदिर में वर्तमान स्थल पर अंतिम आरती की गई। आरती के बाद नगर निगम ने मंदिर को हटाने की कार्रवाई शुरू की। अंतिम आरती में झलके अश्रु – जन्माष्टमी पर्व की सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा था। दोपहर 2 बजे पुजारी पं. राकेश व्यास और नियमित…
Read More