मन्दसौर। जिला मंदसौर में सम्पत्ति संबंधी अपराध की रोकथाम हेतु श्री विनोद कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत दिये गये निर्देशों के तारतम्य में श्री टी.एस.बघेल अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर, श्री जितेन्द्र भास्कर सीएसपी मंदसौर, श्री कीर्ति बघेल एसडीओपी ग्रामीण मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मंदसौर कोतवाली निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर , थाना प्रभारी नाहरगढ़ निरीक्षक वरुण तिवारी व उनकी टीम द्वारा, 17 जगह की चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय बागरिया गैंग का पर्दाफाश किया गया।एसपी श्री मीणा ने बताया कि 18 जुलाई को…
Read MoreDay: September 5, 2026
क्राइम ब्रांच ने पकड़ा ब्राउन शुगर का सप्लायर: ई-रिक्शा चालक को बेचता था आरोपी
इंदौर। ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले मंदसौर के मुख्य सप्लायर को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया। पिछले महीने गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ में सप्लायर के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद टीम ने उसकी घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक, 31 अगस्त 2026 को टीम पंचमुखी हनुमान मंदिर रोड, अरविंदो लवकुश चौराहे के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पहुंची थी। घेराबंदी कर राहुल सौदागर को पकड़ा गया। तलाशी लेने…
Read Moreभाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के सामने विवाद: खाना खिलाने घर ले जाने की बात पर दो पक्षों में बहस
इंदौर।भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर शुक्रवार रात इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के राजमोहल्ला स्थित कॉलोनी में गोगा नवमी के अवसर पर आयोजित छड़ी पूजा में शामिल होने पहुंचे थे। पूजा में करोसिया और बैरवे समाज के लोग मौजूद थे। पूजा संपन्न होने के बाद श्याम टेलर के वहां से निकलने के दौरान एक व्यक्ति द्वारा उन्हें घर ले जाकर खाना खिलाने की बात कहने पर विवाद की स्थिति बन गई। खाना खिलाने की बात पर शुरू हुई बहस-सूत्रों के मुताबिक, रात करीब 10 बजे श्याम टेलर छड़ी पूजन कार्यक्रम…
Read Moreयमन में हूती विद्रोहियों के हमले में 129 की मौत:, निपटने को सरकार ने फोर्स भेजी
सना।यमन में हूती विद्रोहियों और सरकारी फोर्स के बीच भीषण लड़ाई में 129 लोगों की मौत हुई है। यह हाल के वर्षों में यमन में हुई सबसे घातक झड़पों में से एक है। हूती विद्रोही लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले बाब अल-मंदेब स्ट्रेट के करीब अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।लड़ाई गुरुवार को शुरू हुई। हूतियों ने तटीय इलाकों के पास जमीनी हमला करने के साथ रॉकेट और ड्रोन का भी इस्तेमाल किया। इस दौरान उन्होंने लाल सागर के किनारे कई रणनीतिक ऊंचाइयों पर…
Read Moreअमेरिका ने ईरानी टैंकर पर मिसाइल दागी:; ट्रम्प ने परमाणु ठिकाने पिकैक्स को उड़ाने की धमकी दी
तेहरान।अमेरिका ने शनिवार को ईरानी तेल टैंकर को निशाना बनाया। ईरानी मीडिया के मुताबिक, खार्ग आइलैंड के पास ईरान का तेल ले जा रहे टैंकर पर अमेरिका ने 4 मिसाइलें दागीं। इसके बाद धमाका सुना गया।वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के बेहद सुरक्षित भूमिगत परमाणु ठिकाने पिकैक्स माउंटेन पर जल्द जोरदार हमला करने की चेतावनी दी है। ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियां इस ठिकाने पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। अगर किसी तरह की भी एक्टिविटी दिखाई दी तो हमला हो…
Read Moreमोदी ने पूछा- पब्लिक से कैसे बात करें, टिप्स दें: राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों से मुलाकात
नई दिल्ली।पीएम मोदी ने शनिवार को टीचर्स डे पर उन 48 शिक्षकों से बातचीत की, जिन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर 5 मिनट का वीडियो जारी किया गया।पीएम ने एक महिला टीचर से पूछा कि आप बच्चों को पब्लिक स्पीकिंग सिखाती हैं। अगर मैं आपके यहां का स्टूडेंट हूं और मुझे एक अच्छा स्पीकर बनना है तो मुझे टिप्स दीजिए कि मुझे क्या-क्या करना चाहिए।इस पर टीचर ने जवाब दिया कि आपको सबसे पहले कॉन्फिडेंस दिखाना चाहिए। इस पर पीएम ने हंसते हुए कहा कि…
Read Moreमहिला कांग्रेस विधायक के साथ हाथापाई: कार्यकर्ताओं ने हाथ मरोड़ा, 7 लोगों पर FIR
तिरुवनंतपुरम।केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के चिरयिनकीझु में शुक्रवार रात कांग्रेस विधायक राम्या हरिदास और स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। झड़प का वीडियो भी सामने आया है। इसमें राम्या के साथ कुछ लोग हाथापाई करते दिख रहे हैं। लोगों ने विधायक का हाथ पीछे की ओर मरोड़ दिया। वीडियो में विधायक अपना हाथ छोड़ने के लिए कहती हैं और सामने मौजूद व्यक्ति से पूछती हैं कि वह कौन है। घटना के बाद विधायक को चिरयिनकीझु तालुक अस्पताल में इलाज कराया।पुलिस ने उनकी शिकायत पर जिला पंचायत सदस्य सजित…
Read MoreNGT ने अवैध भट्ठा संचालकों परदिए FIR के आदेश : 4 करोड़ ईंटें बनाने 8 मीटर तक की खुदाई की
नागदा।नागदा शहर के आसपास बड़े पैमाने पर हो रहे मिट्टी के अवैध खनन और बिना अनुमति चल रहे ईंट-भट्ठों से फैल रहे प्रदूषण पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने गुरुवार को सुनवाई की। शुक्रवार को फैसने की जानकारी सामने आई।एनजीटी ने जिला प्रशासन, कलेक्टर, खनिज विभाग और मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सवाल किया है कि इतनी बड़ी संख्या में ईंट-भट्ठों का संचालन और मिट्टी का खनन बिना अनुमति के कैसे होता रहा?अधिकरण ने संबंधित अधिकारियों से व्यक्तिगत शपथ पत्र के जरिए जवाब मांगा है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि…
Read Moreव्यस्ततम तिराहे पर निर्माण त्रुटि से सड़क में गड्ढा
उज्जैन। तारामंडल के सामने व्यस्ततम तिराहे पर सड़क पर शनिवार प्रातः वाहनों के आवागमन के बीच गड्ढा हो गया जिसके कारण ट्रैफिक को डाइवर्ट कर निकाला जा रहा है यह मार्ग तारामंडल से इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर जाता है जिस पर कई कॉलोनी के निवासी एवं उज्जैन से देवास इंदौर की ओर जाने वाले वहां भी निकलते हैं।
Read Moreराजसी सवारी से पहले पुलिस-प्रशासन अलर्ट: बैठक में सब कुछ तय हुआ भजन मंडली में 50 से ज्यादा सदस्य नहीं, पटाखे-हथियार बैन – महाकाल मंदिर के लाइजनिंग अफसरों और भजन मंडलियों की संयुक्त बैठक में तय हुए नियम
उज्जैन। बाबा महाकाल की अंतिम और सबसे बड़ी राजसी सवारी को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एडिशनल एसपी (ईस्ट) आलोक कुमार शर्मा ने भजन मंडलियों के प्रमुखों, महाकाल मंदिर समिति और लाइजनिंग अधिकारियों की अहम बैठक ली। इसमें सवारी के सुरक्षित, सुचारू और व्यवस्थित संचालन के लिए नियम तय करते हुए निर्देश जारी किए गए।बैठक में एडीएम सत्येंद्र सिंह गुर्जर, महाकाल मंदिर के उप प्रशासक एस.एन. सोनी और सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल के साथ भजन मंडलियों के प्रमुख भी मौजूद रहे।बैठक में…
Read More