5 राज्यों में 17 नकबजनी करने वाली अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश, 20 लाख के जेवरात जब्त

मन्दसौर। जिला मंदसौर में सम्पत्ति संबंधी अपराध की रोकथाम हेतु श्री विनोद कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत दिये गये निर्देशों के तारतम्य में श्री टी.एस.बघेल अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर, श्री जितेन्द्र भास्कर सीएसपी मंदसौर, श्री कीर्ति बघेल एसडीओपी ग्रामीण मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मंदसौर कोतवाली निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर , थाना प्रभारी नाहरगढ़ निरीक्षक वरुण तिवारी व उनकी टीम द्वारा, 17 जगह की चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय बागरिया गैंग का पर्दाफाश किया गया।एसपी श्री मीणा ने बताया कि 18 जुलाई  को थाना कोतवाली मंदसौर पर चोरी की घटना की रिपोर्ट प्राप्त हुई की अज्ञात बदमाश द्वारा मकान के गेट का ताला तोडकर मकान में घुस कर मकान में रखे दोनो अलमारी के गेट खोलकर अलमारी में रखे नगदी करीबन 20 हजार रूपए तथा पुरानी इस्तेमाली सोने चांदी की रकमे , जेवर चुरा कर ले गये है थाना कोतवाली मंदसौर पर मामला पंजीबद्ध किया गया व बागडिया गैंग से पुछताछ के दौरान गैंग ने कुल विभिन्न जगहों पर 17 अलग अलग स्थानों पर चोरी का खुलासा किया गया है,
आरोपियों ने एक साथ मिलकर विभिन्न जगह इंदौर, रतलाम, आगरा, राजसमंद, नादद्वारा, उदयपुर, मालेंगाव, धुलिया, दिल्ली, गुड़गांव में अपराध घटित किये है जिनके विरूद्ध पृथक पृथक थानो में अपराध पंजीबध्द पाये गये है।
पुलिस ने इस मामले में शिवराम उर्फ हनुमान पिता लादुराम बागरिया निवासी ग्राम देवरिया कला, जिला अजमेर, सावंरा पिता रमेश बागरिया निवासी चपानेरी जिला अजमेर, सूरज पिता रमेश बागरिया निवासी चपानेरी जिला अजमेर, मदनबौदिया उर्फ सावंरा निवासी ग्राम कुसायता,  उमराव पिता लादुराम लोहार निवासी कोटिया जिला भिलवाडा, हाल मुकाम विजनगर ब्यावर,  कालुराम पिता रतनलाल बागरिया निवासी चपानेरी जिला अजमेर को आरोपी बनाया है जिनसे सोने चान्दी के जेवरात कुल किमती 20 लाख रूपये के जप्त किये है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment