नागदा।नागदा शहर के आसपास बड़े पैमाने पर हो रहे मिट्टी के अवैध खनन और बिना अनुमति चल रहे ईंट-भट्ठों से फैल रहे प्रदूषण पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने गुरुवार को सुनवाई की। शुक्रवार को फैसने की जानकारी सामने आई।एनजीटी ने जिला प्रशासन, कलेक्टर, खनिज विभाग और मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सवाल किया है कि इतनी बड़ी संख्या में ईंट-भट्ठों का संचालन और मिट्टी का खनन बिना अनुमति के कैसे होता रहा?अधिकरण ने संबंधित अधिकारियों से व्यक्तिगत शपथ पत्र के जरिए जवाब मांगा है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि अगर सुनवाई की तय तारीख से पहले शपथ पत्र नहीं दिया गया, तो अधिकारियों को 1 अक्टूबर को एनजीटी के सामने खुद पेश होना होगा। यह मामला रवींद्र रघुवंशी और संगीता चौहान की 2025 में दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है।
NGT ने अवैध भट्ठा संचालकों परदिए FIR के आदेश : 4 करोड़ ईंटें बनाने 8 मीटर तक की खुदाई की