स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: 10 क्लिनिकों का औचक निरीक्षण

जीरापुर। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार शुक्रवार, 5 सितंबर 2026 को पुलिस प्रशासन राजगढ़ एवं स्वास्थ्य विभाग राजगढ़ की संयुक्त टीम ने जीरापुर नगर में विभिन्न स्थानों पर संचालित क्लिनिकों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्लिनिकों के दस्तावेज एवं व्यवस्थाओं की जांच की गई। , दस्तावेजों एवं पाई गई कमियों के आधार पर संबंधित क्लिनिकों को सील करने की कार्रवाई टीम द्वारा की गई।
निरीक्षण के दौरान निम्न क्लिनिकों को शामिल किया गया1. हाईलैंड हेल्थ केयर क्लिनिक, जीरापुर — संचालक विनोद पावाल
2. अलशिफा क्लिनिक, जीरापुर — संचालक फिरोज खान3. साइंट डेंटल क्लिनिक, जीरापुर — संचालक डॉ. उमर फारूक
4. चहक मेडिकल एवं क्लिनिक स्टोर, जीरापुर — संचालक मोहिना खान5. सावरिया क्लिनिक — संचालक विजय कुमार गौड़
6. शीफा दवाखाना — संचालक वहीद उल्लाह खान7. रूहान दवाखाना — संचालक अब्दुल जब्बार8. किशानन्दु क्लिनिक — संचालक प्रभाष विश्वास9. मालाकार क्लिनिक — संचालक प्रकाश मालाकार10. मीणा क्लिनिक — संचालक पारस कुमार मीणा
प्रशासन की इस कार्रवाई से नगर में बिना आवश्यक दस्तावेज अथवा निर्धारित मानकों के संचालित चिकित्सा संस्थानों को लेकर हड़कंप की स्थिति बनी रही। संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों और क्लिनिकों की व्यवस्थाओं की जांच की गई।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment